1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे अपनी ‘मिनी’ टीम का सितंबर में करेंगे विस्तार, सामने आई यह बड़ी अपडेट

Maharashtra Cabinet Expansion in September: महाराष्ट्र कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर कुछ नेता नाराज बताये जा रहे है। प्रहार जनशक्ति पार्टी (Prahar Janshakti Party) के प्रमुख बच्चू कडू (Bachchu Kadu) ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें मंत्री पद देने का वादा किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 09, 2022

Maharashtra Cabinet news

CM एकनाथ शिंदे अगले महीने फिर करेंगे अपनी कैबिनेट का विस्तार

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार आखिरकार हो गया हुआ। मंगलवार सुबह को एकनाथ शिंदे गुट और बीजेपी के 18 मंत्रियों ने राजभवन में मंत्रिपद की शपथ ली। इसके साथ ही महाराष्ट्र कैबिनेट में सदस्यों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है, जो अधिकतम 43 सदस्यों की संख्या से आधी से भी कम है।

गौर करने वाली बात यह है कि आज कैबिनेट विस्तार में शामिल 18 सदस्यों में से 17 पहले भी मंत्री रह चुके हैं। हालांकि कुछ संभावित बड़े नामों को शिंदे कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। जबकि कैबिनेट में किसी भी महिला को शामिल नहीं किया गया है। यह भी पढ़े-Maharashtra Cabinet Expansion: कौन है सीएम शिंदे की नई टीम में शामिल 18 मंत्री? तीन पर लगे है गंभीर आरोप

महाराष्ट्र कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर कुछ नेता नाराज बताये जा रहे है। प्रहार जनशक्ति पार्टी (Prahar Janshakti Party) के प्रमुख बच्चू कडू (Bachchu Kadu) ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें मंत्री पद देने का वादा किया है।

कैबिनेट विस्तार के बाद मीडिया से बात करते हुए बच्चू कडू ने कहा, 'नाराज होने की बात नहीं है, सब सोचते हैं कि उन्हें मंत्री बनाया जाना चाहिए। मुझे मंत्री पद से कुछ समय के लिए रोका गया है। दूसरी बार जब कैबिनेट का विस्तार होगा तो मुझे मंत्री पद मिलेगा. साथ रहने के लिए कुछ समझना पड़ता है।'

उन्होंने आगे कहा “मुझे खुद मुख्यमंत्री का फोन आया, उन्होंने मुझे सब कुछ बताया है। मैंने उनसे कहा कि कोई समस्या नहीं है। अब हमें मुख्यमंत्री पर भरोसा करना होगा, नहीं तो परेशानी होगी। यदि आपको पद से हटा दिया जाता है, तो क्या आप क्रोधित नहीं होंगे? थोड़ी सी जो नाराजगी है वह भी दूर हो जाएगी। अगर नाराजगी दूर नहीं हुई तो अकेला बच्चा कडू काफी है।“

प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू ने बताया कि शिंदे कैबिनेट का दूसरा विस्तार सितंबर में होगा, क्योकि कैबिनेट अभी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि तब शिंदे कैबिनेट में महिलाओं को भी जगह दी जाएगी।

Story Loader