
श्रीकांत शिंदे ने विरोधियों को दिया करारा जवाब
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम कब खत्म होगा यह कहना अभी मुश्किल है। एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से ही शिवसेना और शिंदे गुट के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिल रही है। इसी बीच सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत विरोधियों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 20 घंटे काम करते है, यह लोगों को खटकता है।
कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने पिता और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काम की तारीफ करते हुए विपक्ष को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 20 घंटे काम करते हैं, यह लोगों को खटकता है। वे बोले कि विपक्ष को हर जगह एकनाथ शिंदे ही नजर आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे विरोधियों के सपने में भी आते हैं।
शिंदे ने कहा कि राज्य में जो सरकार आई वह बहुमत की सरकार है। दूसरे लोग जो बोल रहे हैं यह उनका काम है। विपक्ष की बेंच पर बैठने के बाद से उनके पास करने को कुछ नहीं बचा है। इसलिए विपक्ष सरकार की आलोचना कर रही है।
गौर हो कि मुंबई सहित मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान सीएम एकनाथ शिंदे विभिन्न स्थानों पर गए थे और गणपति बप्पा के दर्शन किए थे। विरोधियों ने इसे लेकर सवाल खड़ा किया। अब श्रीकांत ने इन बयानों को लेकर विपक्ष पर पलटवार किया है।
Published on:
11 Sept 2022 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
