7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोविड के 328 मामले मिले, 1 मरीज की मौत; BMC अस्पतालों में मास्क अनिवार्य

Maharashtra Coronavirus News: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से पीड़ित एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में कोरोना से मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल 247 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में महामारी से रिकवरी दर 98.12 प्रतिशत है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 10, 2023

Maharashtra Coronavirus update

महाराष्ट्र में एक कोरोना संक्रमित की मौत

Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में सोमवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 328 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,97,130 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मरीज बढ़कर 4,667 हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुंबई में संक्रमण के सबसे अधिक 228 मामले सामने आए हैं, इसके बाद पुणे में 50, नागपुर में 18, अकोला में 10, लातूर में आठ और नासिक और कोल्हापुर में पांच-पांच मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से पीड़ित एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में कोरोना से मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है। इस बीच, पिछले 24 घंटों में कुल 247 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में महामारी से रिकवरी दर 98.12 प्रतिशत है। यह भी पढ़े-सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन का मुंबई का बंगला होगा ‘बिग’, सीआरजेड से मिली हरी झंडी

मुंबई में आज कोरोना के 95 पॉजिटिव मामले सामने आए है और एक संक्रमित की मौत हुई। इससे पहले दिन में, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपने सभी अस्पतालों में कर्मचारियों, रोगियों और विजिटर्स के लिए फेस मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया था। बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह कदम संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा उपाय के तौर पर उठाया गया है। बीएमसी ने 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों से एहतियात के तौर पर फेस मास्क पहनने की भी अपील की, हालांकि यह उनके लिए अनिवार्य नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में सोमवार को कोविड-19 के 5,880 नये मामले सामने आये। इसके साथ कोरोना के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 35,199 है। जबकि ठीक होने की वर्तमान दर 98.73 प्रतिशत है. देश में साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 3.67 प्रतिशत बताई गई है।