16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: पत्नी से अफेयर के शक में पति ने की दोस्त की हत्या, बीच सड़क मौत के घाट उतारा

Jalna Crime News: जालना जिले के अंबाद (Ambad) शहर में सोमवार को एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अफेयर (Extramarital Affair) होने के संदेह में अपने दोस्त की कथित तौर पर हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 24, 2022

Nashik Murder

नासिक में पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Maharashtra Jalna News: महाराष्ट्र के जालना जिले (Jalna Crime) के अंबाद (Ambad) शहर में सोमवार को एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अफेयर (Extramarital Affair) होने के संदेह में अपने दोस्त की कथित तौर पर हत्या कर दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शहर के होल्कर नगर इलाके (Holkar Nagar) में आज तड़के हुई। उन्होंने कहा कि पीड़ित राजेंद्र भोरे (40) सुबह की सैर के लिए अपने घर से बाहर निकले थे, तभी भोरे के दोस्त और पड़ोसी पाराजी दिवाते ने कथित तौर पर चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। सड़क पर खून से लथपथ भोरे को आरोपी छोड़कर भाग गया। यह भी पढ़े-Mumbai: पटाखा फोड़ने से किया मना तो 12 साल के लड़के ने युवक को चाकू घोंपकर मार डाला, 2 अरेस्ट

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने खून से सने कपड़े और हत्या के लिए इस्तेमाल किये गए हथियार को जब्त कर लिया है। आरोपी ने हत्या के सारे सबूतों को छिपाया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि उसके मृतक दोस्त भोरे का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है और उसने (भोरे) ही उसके (आरोपी) नपुंसकता की अफवाह फैलाई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।