10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wardha News: स्कूल के गेट से छात्रा का अपहरण, फिर चलती कार में दुष्कर्म, मां ने दर्ज करवाया केस

Wardha Crime News: आरोपियों ने पीड़ित छात्रा को स्कूल के गेट से किडनैप किया था। उसके बाद चलती कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना का पता तब चला जब पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 24, 2022

school.jpg

प्रतीकात्मक फोटो

Maharashtra Wardha News: महाराष्ट्र के वर्धा (Wardha News) जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक स्कूली छात्रा के साथ चाकू की नोंक पर (Wardha Rape) बलात्कार किया गया। यह शर्मनाक घटना चलती गाड़ी में हुई। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस घटना से पीड़ित छात्रा और उसके अभिभावक दहशत में है। इस घटना के बाद से जिले में बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। यह भी पढ़े-'जंग का मैदान' बनी महाराष्ट्र विधानसभा! बीजेपी और MVA विधायकों के बीच हाथापाई, विपक्ष ने लगाया गाली-गलौज का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित छात्रा को स्कूल के गेट से किडनैप किया था। उसके बाद चलती कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना का पता तब चला जब पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर वर्धा पुलिस (Wardh Police) ने केस दर्ज किया।

चाकू की नोंक पर हैवानियत

यह दिल दहला देने वाली घटना वर्धा जिले के पुलगांव में हुई। पुलगांव में स्कूल जाते समय 13 साल की बच्ची का चाकू की नोंक पर अपहरण कर लिया गया। उसके बाद एक आरोपी ने उसे कार में बिठाया और चलती कार में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पीड़ित छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी बीच जब पीड़िता स्कूल के सामने के गेट के पास खड़ी थी तो आरोपी सुमेध मेश्राम ने उसे आवाज देकर बुलाया और चाकू मारने की धमकी देकर उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। फिर अज्ञात युवक ने कार चलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान कथित तौर पर सुमेध ने चलती कार में पीड़िता के साथ रेप किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

लोगों में आक्रोश

बाद में किसी तरह पीड़िता अपने घर गयी और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। उधर, इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग