1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dombivli MIDC Blast: बॉयलर फटने से 7 की मौत, 48 घायल, थर्राया 5 KM तक इलाका, बुलाई गई NDRF

Dombivli MIDC Fire Update : डोंबिवली में केमिकल बनाने वाली एक कंपनी में आज दोपहर विस्फोट होने के बाद आग लग गयी। इस घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 23, 2024

Dombivli MIDC Fire

Dombivli MIDC Blast Update : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में एमआईडीसी क्षेत्र में मौजूद एक केमिकल कंपनी में गुरुवार को जोरदार विस्फोट हुआ और भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कंपनी के बॉयलर में शक्तिशाली धमाका होने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है और लगभग 50 लोग जख्मी हुए है। इस घटना से पूरा डोंबिवली शहर हिल गया है। परिसर में अभी भी काला धुआं फैला हुआ है।

अधिकारियों के मुताबिक डोंबिवली में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र के फेज-दो में स्थित ‘अमुदान केमिकल कंपनी’ के बॉयलर में आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी कंपनी में आग फैल गई। यहां तक की आस-पास के कई कारखाने भी आग और धमाके की चपेट में आ गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF

अधिकारियों ने बताया कि अब तक सात शव बरामद किये गए है, जबकि 48 अन्य घायल हुए है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ, टीडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटनास्थल पर पहुंचे CM शिंदे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विस्फोट स्थल का दौरा किया है। डोंबिवली ब्लास्ट पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज AIMS, नेप्च्यून और ग्लोबल अस्पतालों में किया जा रहा है और पीड़ितों को हर तरह की सहायता प्रदान की जा रही है। बचाव कार्य के लिए विभिन्न टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

हाल ही में शुरू हुई थी कंपनी- मंत्री

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग आस-पास के संयंत्रों में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, जिस कंपनी में विस्फोट हुआ वह पिछले कुछ महीनों से बंद था और कुछ दिन पहले ही दोबारा शुरू हुआ था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डोंबिवली MIDC क्षेत्र में सोनारपाडा में स्थित केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने के बाद आग लगी। फ़िलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम चल रहा है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

कई किमी तक महसूस हुआ कंपन

सिविल डिफेंस ऑफिसर बिमल नथवानी ने बताया कि यह दुर्घटना आज दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। अब तक हमने 7 शव बरामद किए हैं। धमाका इतना भीषण था कि कंपन लगभग 5 किमी के दायरे में महसूस किया गया। कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गये। आसपास की कुछ कंपनियों की दिवार ढह गई।