
शरद पवार के पोते रोहित पवार तक पहुंची ईडी
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। महाविकास अघाडी (एमवीए) के दो नेताओं को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच के लिए तलब किया है। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार को ईडी ने समन भेजा है। बारामती एग्रो कंपनी मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने रोहित पवार को बुलाया है। पवार को 24 जनवरी को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी ने 15 दिन पहले ही रोहित पवार के बारामती एग्रो कंपनी से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद रोहित पवार को ईडी ने समन भेजा है।
ईडी ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत बुधवार को रोहित पवार को तलब किया है। ईडी ने पांच जनवरी को बारामती, पुणे, औरंगाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर रोहित के स्वामित्व वाली कंपनी बारामती एग्रो और कुछ संबंधित इकाइयों के परिसरों पर छापा मारा था। यह भी पढ़े-संजय राउत की बेटी के खाते में भेजे कोविड खिचड़ी घोटाले के पैसे... बीजेपी नेता ने लगाया गंभीर आरोप
38 वर्षीय पवार कर्जत-जामखेड सीट से एनसीपी विधायक हैं। वह बारामती एग्रो के मालिक और सीईओ भी हैं। पहली बार विधायक निर्वाचित हुए रोहित एनसीपी शरद पवार गुट में हैं। एमएससीबी से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की अगस्त 2019 की प्राथमिकी पर आधारित है।
किशोरी पेडणेकर की मुश्किलें बढ़ी
ईडी ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता किशोरी पेडणेकर को जांच के लिए उपस्थित होने के लिए समन भेजा है। बॉडी बैग घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर को 25 जनवरी को पेश होने के लिए बुलाया है।
इस संबंध में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पेडणेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर में इस बात का जिक्र है कि साल 2020 में जब किशोरी पेडणेकर मेयर थीं तो उनके आदेश पर नगर निगम के अधिकारियों ने यह बॉडी बैग खरीदा था।
आरोप है कि कोरोना में बहुत बढ़ी हुई कीमत पर बॉडी बैग की खरीदारी की गयी और कमीशनखोरी की गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पेडणेकर समेत वेदांत इनोटेक (वीआईपीएल) के निदेशक और ठेकेदार और वरिष्ठ अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त (परियोजना) को आरोपी बनाया गया है।
इस बीच, बीएमसी के कथित खिचड़ी घोटाले के सिलसिले में ठाकरे गुट के विधायक आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण को ईडी ने बुधवार (17 जनवरी) को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने सूरज को 22 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।
Published on:
19 Jan 2024 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
