2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Political Crisis: शिंदे गुट ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को भेजा पत्र, 34 विधायकों का समर्थन भी दिखाया

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम के बीच अब शिवसेना के बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुन लिया है। साथ ही राज्यपाल को पत्र भेजा है। जिसमें 34 विधायकों के हस्ताक्षर भी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 22 Jun 2022, 5:31 PM IST

threatening to kill CM Eknath Shinde

सीएम शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान में अब नया मोड़ आ गया है। बताना चाहते हैं कि शिवसेना के बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुन लिया है। असम के गुवाहाटी में मौजूद 34 शिवसेना के विधायकों ने शिंदे को एक प्रस्ताव पास कर अपना नेता माना है। बागी विधायकों ने एकनाथ को समर्थन देने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर भी किया हुआ है। शिंदे के समर्थन में जो विधायक हैं इन लोगों ने राज्‍यपाल और महाराष्‍ट्र विधानसभा के डिप्‍टी स्‍पीकर को पत्र लिखा है। जिसमें आग्रह किया है कि वे एकनाथ शिंदे, जिन्‍हें शिवसेना ने साल 2019 में विधायक दल का नेता नियुक्‍त किया था, वे इस पद पर ही रहें।

बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता मानने के बाद उसकी कॉपी गवर्नर, डिप्टी स्पीकर और विधानसभा सचिव को भेज दी है। साथ ही राज्यपाल को पत्र भेजा है। इससे पहले शिवसेना ने अपने विधायकों एक एक व्हीप जारी किया है। जिसमे कहा है कि शाम 5 बजे तक सीएम के आधिकारिक आवास वर्षा पर पहुंचें। ऐसे में जो विधायक नहीं पहुंचेगा उसके खिलाफ एक्शन होगा। इस व्हीप को एकनाथ शिंदे ने गैरकानूनी करार दिया है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Politics: शिवसेना की तरफ से जारी व्हीप को एकनाथ शिंदे ने बताया गैरकानूनी, ट्वीट कर कही ये बात

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम के बीच सीएम उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। राज्यपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले आज कैबिनेट बैठक में भी सीएम ठाकरे वर्चुअली शामिल हुए थे। कहा यह भी जा रहा है कि एमवीए की तरफ से महाराष्ट्र विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव दिया जा सकता है। दूसरी तरफ सीएम उद्धव के इस्तीफे की भी चर्चा है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़