
Eknath Shinde
मुंबई: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार संकट में हैं। बावजूद इसके शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह शिवड़ी से शिवसेना के विधायक अजय चौधरी को विधायक दल का नेता बनाया गया है। इसी बीच शिवसेना से बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह सत्ता के लिए कभी धोखा नहीं देंगे।
एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर कहा कि हम बाला साहेब के पक्के शिवसैनिक हैं। बाला साहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है। बाला साहेब के विचारों और धर्मवीर आनंद दिघे साहब की शिक्षाओं के बारे में सत्ता के लिए हमने कभी धोखा नहीं दिया और न कभी धोखा देंगे। दरअसल एकनाथ शिंदे पिछले कई दिनों से सीएम उद्धव ठाकरे से नाराज चल रहे थे। एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के कई विधायकों ने सूरत में डेरा डाला हुआ है। शिवसेना का शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बीच एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच दिल्ली में एनसीपी चीफ शरद पवार ने प्रेस वार्ता की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी तीन बार सरकार गिराने की कोशिश हुई है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के लीडरशिप के साथ हम हैं। उद्धव के नेतृत्व में सरकार चलती रहेगी।
महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि शिवसेना और एनसीपी के दो-दो उम्मीदवार जीते हैं। जबकि कांग्रेस ने एक सीट जीती है।
Published on:
21 Jun 2022 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
