28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pune: बेटी को परेशान करने वाले ‘मजनू’ को पिता ने सिखाया सबक, कॉलेज में घुसकर धुना

पुणे के MIT ADT यूनिवर्सिटी परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक छात्रा के पिता ने कथित तौर पर अपनी बेटी को ऑनलाइन परेशान करने वाले युवक की पिटाई कर दी। दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई थी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 05, 2026

MIT ADT University Pune News

बेटी को परेशान करने वाले युवक से भिड़े पिता (Photo: Social Media)

महाराष्ट्र के पुणे स्थित एमआईटी आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (MIT ADT) परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक छात्रा के पिता और छेड़खानी के आरोपी युवक के बीच हाथापाई हो गई। आरोपी युवक डॉ. डी.वाई. पाटिल कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है, जो पिछले करीब दो हफ्तों से एमआईटी की एक छात्रा को ऑनलाइन मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था।

परेशान छात्रा ने जब यह बात अपने परिवार को बताई, तो पिता ने मामले को खुद सुलझाने का फैसला किया। इस घटना के बाद कॉलेज परिसरों में छात्राओं की सुरक्षा और बाहरी लोगों की एंट्री को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

दो हफ्तों से ऑनलाइन परेशान कर रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक कथित तौर पर डॉ. डी.वाई. पाटिल कॉलेज का छात्र है। आरोप है कि वह पिछले करीब दो सप्ताह से सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए छात्रा को लगातार मैसेज भेज रहा था और उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। उस पर छात्रा का पीछा करने का भी आरोप है। इससे तंग आकर छात्रा ने पूरी बात अपने परिवार को बताई।

शिकायत पर नहीं लिया एक्शन- परिवार

छात्रा के परिवार का आरोप है कि उन्होंने इस उत्पीड़न के संबंध में पहले ही यूनिवर्सिटी प्रशासन से संपर्क किया था और औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई थी। परिवार का दावा है कि शिकायत के कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच बुधवार को आरोपी छात्र दोबारा यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंच गया। उसे वहां देखते ही छात्रा के पिता का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने युवक को रोककर उसकी हरकतों के बारे में सवाल करना शुरू कर दिया।

कैंपस में युवक को देखकर भड़के पिता

शुरुआत में दोनों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला गरमा गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। कैंपस के अंदर हुई इस भिड़ंत ने वहां मौजूद अन्य छात्रों और स्टाफ के बीच हड़कंप मचा दिया। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

भले ही जल्द ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया, लेकिन इस घटना ने यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और छात्रों में इस बात को लेकर गहरी चिंता है कि दूसरे कॉलेज का एक बाहरी छात्र इतनी आसानी से कैंपस में कैसे दाखिल हुआ और बिना किसी रोक-टोक के छात्रा को परेशान करता रहा।

यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां लोग यूनिवर्सिटी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मामले में कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग