
अनुराग डोभाल ने परिवार पर लगाए आरोप
Who is Anurag Dobhal: सोशल मीडिया पर इन दिनों तहलका मचा हुआ है। अनुराग डोभाल जिन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं वह कौन हैं? तो ये कोई और नहीं बल्कि एक मशहूर मोटो-व्लॉगर और 'बिग बॉस 17' के पूर्व कंटेस्टेंट रहे हैं। जिन्हें दुनिया 'The UK07 Rider' के नाम से जानती है, इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे गहरे संकट से गुजर रहे हैं। बुधवार को अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर दो घंटे का एक लंबा वीडियो पोस्ट किया, जिसने उनके करोड़ों फैंस को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में अनुराग बेतहाशा रोते हुए अपनी आपबीती सुना रहे हैं और उन्होंने अपनी मौत का अंदेशा जताते हुए इसे अपना आखिरी संदेश बताया है।
अनुराग ने इस वीडियो में अपनी निजी जिंदगी के उन काले पन्नों को खोला है, जिनके बारे में उनके फैंस ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने बताया कि महज 14 साल की उम्र में उन्हें 'ब्रेन ट्यूमर' जैसी जानलेवा बीमारी का पता चला था। अनुराग ने रोते हुए खुलासा किया कि वह गहरे डिप्रेशन में हैं और अपनी जान देने की कोशिश भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। पिछले 5 दिनों से मैंने कुछ नहीं खाया है, मेरा दिमाग अब काम करना बंद कर चुका है। मैं बस चैन से सोना चाहता हूं।"
अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका चौहान और अपने ही परिवार के सदस्यों पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उनकी प्रॉपर्टी हड़पने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग के मुताबिक, रितिका के साथ उनकी 'इंटर-कास्ट मैरिज' को लेकर परिवार ने उन पर भारी दबाव बनाया और लगातार झगड़े किए। उन्होंने दावा किया कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी पत्नी ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। अनुराग की हालत वीडियो में इतनी नाजुक लग रही थी कि वह बार-बार खुद को खत्म करने की बात दोहराते रहे।
देहरादून के रहने वाले 28 साल के अनुराग डोभाल ने 2018 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। व्लॉगिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वह एक स्कूल में टीचर थे, लेकिन 2020 में उन्होंने फुल-टाइम व्लॉगिंग शुरू कर दी। अपनी बाइक और ट्रैवलिंग वीडियो के दम पर वह 2021 में इतने मशहूर हुए कि उनके फैंस ने खुद को 'ब्रोसेना' कहना शुरू कर दिया। इंस्टाग्राम पर उनके 6.9 मिलियन और यूट्यूब पर 7.81 मिलियन से ज्यादा चाहने वाले हैं। 2023 में वह 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बने और 79 दिनों तक घर में रहकर काफी सुर्खियां बटोरीं।
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथी यूट्यूबर्स के बीच डर का माहौल है। जिस तरह से अनुराग ने "गायब होने" और "सोने" की बात कही है, उसने इंटरनेट पर एक इमरजेंसी जैसी स्थिति पैदा कर दी है। लोग देहरादून पुलिस और उनके दोस्तों से लगातार गुहार लगा रहे हैं कि वे तुरंत अनुराग के पास पहुंचे और उन्हें किसी अनहोनी से बचाएं।
Published on:
05 Mar 2026 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
