1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड में गोदाम में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे 2 भाइयों की जलकर मौत

Pimpri Chinchwad Fire: मृतक कमलेश चौधरी और उसका छोटा भाई ललित जब आग लगी तो गोदाम के अंदर सो रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 23, 2024

pimpri_chinchwad_fire.jpg

पिंपरी-चिंचवड में आग से गोदाम तबाह, 2 की मौत

Walhekarwadi Fire Video: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड शहर में एक गोदाम में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां रवाना की गई। 40 फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में दो सगे भाईयों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड शहर के वाल्हेकरवाडी इलाके (Walhekarwadi) में आधी रात के बाद करीब ढाई बजे गोदाम में आग लगी। हादसे में ललित अर्जुन चौधरी (उम्र 21 वर्ष) और कमलेश अर्जुन चौधरी (उम्र 23 वर्ष) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तो दोनों भाई सो रहे थे। यह भी पढ़े-अटल सेतु पर पहला हादसा, 3 बार पलटी कार, 3 बच्चे थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

अधिकारियों ने बताया कि आग देर रात करीब 2.25 बजे लगी। कमलेश और उसका छोटा भाई ललित जब आग लगी तो जय मल्हार कॉलोनी के गोदाम में एल्युमीनियम फ्रेम स्टोर करके सो रहे थे। पिंपरी चिंचवड़ फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि दो गोदाम में आग लगी। एक गोदाम में लकड़ी का सामान था और दूसरे में एल्युमीनियम फ्रेम थे। दोनों गोदाम आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

आग लगने के बाद दोनों भाई धुएं और दम घुटने के कारण बेहोश हो गए और बाद में उनकी जलकर मौत हो गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय निवासी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन आग बढ़ती चली गयी। फायर ब्रिगेड ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और छानबीन जारी है। पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी गई ही।

घटनास्थल का आज सुबह का वीडियो-

Story Loader