
महाराष्ट्र के गोंदिया में सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 2 युवकों की मौत
Gondia Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से दो दोस्त किसी काम से गोंदिया आए थे। उसके बाद वह कार से गोंदिया से वापस बालाघाट अपने गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार को तपीन नाम का युवक चला रहा था। उसने कार से नियंत्रण खो दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना मुरपार के नजदीक हुई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया है। यह भी पढ़े-अमित शाह के सुरक्षा बंदोबस्त में तैनात पुलिसकर्मी को बोनट पर 20 km तक घसीटा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक आम के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। वे गोंदिया से बालाघाट जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई।
पेड़ से कार की टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के सिलसिले में रावणवाडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मृतकों की पहचान तपीन शिवप्रसाद गोनगे (उम्र 30 वर्ष) और राहुल विनोद बिसेन (उम्र 27 वर्ष) के तौर पर हुई है।
यह हादसा रात करीब 8 बजे हुई। माना जा रहा है कि यह हादसा अंधेरा होने के कारण सड़क ठीक से नहीं दिखाई पड़ने की वजह से हुआ होगा। हादसे के दौरान कार की रफ्तार भी अधिक बताई जा रही है। मृतक युवक बालाघाट जिले के आवलाझरी और खुर्शिपार के निवासी है।
Published on:
17 Apr 2023 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
