
Bhopal Vikas Pradhikaran bribe case- image patrika.com
Maharashtra Government Employees Teachers Diwali Bonus : महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यानी अब चुनावी राज्य में नई घोषणाएं नहीं हो सकेंगी। हालांकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की घोषणा से कुछ समय पहले हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान कर बड़ी सौगात दे दी।
महाराष्ट्र में आचार संहिता लागू होने से पहले ही शिंदे सरकार ने बड़ा ऐलान किया. सरकार ने इस दिवाली मुंबई नगर निगम (BMC) के कर्मचारियों की झोली बोनस से भर दी है। दिवाली 2024 के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों, कर्मचारियों को 29 हजार रुपये ग्रेच्युटी अनुदान (बोनस) देने की घोषणा की गई है। हाल ही में कई श्रमिक व कर्मचारी संगठनों ने इसकी मांग की थी।
बीएमसी अधिकारी/कर्मचारी- 29000 रुपये
अनुदानित निजी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक/गैर-शिक्षण कर्मचारी- 29000 रुपये
बीएमसी के प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ सहायता प्राप्त निजी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण सेवक- 29000 रुपये
माध्यमिक विद्यालय शिक्षक / गैर-शिक्षण कर्मचारी (सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त)- 29000 रुपये
माध्यमिक विद्यालय में शिक्षण सेवक (सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त)- 29000 रुपये
अध्यापक विद्यालय सहायक व्याख्याता / गैर-शिक्षण कर्मचारी (सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त)- 29000 रुपये
शिक्षक स्कूल शिक्षण सेवक (पूर्णकालिक) (सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त)- 29000 रुपये
सामाजिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक (सीएचवी)- 12000 रुपये (भाईदूज उपहार)
बालवाडी टीचर / सहायक- 5000 रुपये (भाईदूज उपहार)
Updated on:
15 Oct 2024, 9:09 PM IST
Published on:
15 Oct 2024, 7:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.