4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवाजी न होते तो भारत के अंदर कई पाकिस्तान होते- महाराष्ट्र गवर्नर राधाकृष्णन के बयान पर बवाल

शिवाजी महाराज की वीरता और उनकी संघर्षशीलता को याद करते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने यह बयान दिया। हालांकि उनके इस बयान के बाद राज्य में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल गरमा सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 13, 2025

Maharashtra governor CP Radhakrishnan

Maharashtra Governor CP Radhakrishnan

Maharashtra News : महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन (Maharashtra Governor CP Radhakrishnan) ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) का जन्म इस देश में न हुआ होता, तो आज भारत में बहुत से पाकिस्तान होते। यह बयान उन्होंने बुधवार को सतारा में करमवीर भाऊराव पाटिल यूनिवर्सिटी (Karmaveer Bhaurao Patil University Satara) के पहले दीक्षांत समारोह में दिया।

राज्यपाल ने अपने भाषण में कहा, "अगर इस देश में छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान योद्धा का जन्म नहीं होता, तो क्या होता? आज मैं यहां 'राधाकृष्णन' के नाम से खड़ा हूं, तब मेरा नाम कुछ और भी हो सकता था। भारत माता के भीतर बहुत से पाकिस्तान हो सकते थे। वह (शिवाजी महाराज) महान योद्धा थे, जिन्होंने आक्रमणकारियों के खिलाफ युद्ध लड़ा।"

यह भी पढ़े-Maharashtra New Governor: जानें कौन है सीपी राधाकृष्णन? जो 5 साल में महाराष्ट्र के बने तीसरे राज्यपाल

उन्होंने आगे कहा, "क्या हम इस्लाम के खिलाफ हैं? नहीं, ऐसा नहीं है। यह सब खत्म हो चुका है। हम सबको मिलकर रहना है। लेकिन, हमें इतिहास को उसकी वास्तविकता में समझना चाहिए। हमें सत्य को वैसे ही जानना चाहिए, जैसा वह है। वर्षों के संघर्ष के बाद आज भारत अपने प्राचीन गौरव की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।"

राज्यपाल ने छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) के आदर्शों की सराहना करते हुए कहा कि वे एकता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "हमें जाति और धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। किसी व्यक्ति की महानता उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से तय होती है। यह बात हमें जीवनभर याद रखनी चाहिए।"

Story Loader