
महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव पर आया चौंकाने वाला ओपिनियन पोल
Maharashtra Gram Panchayat Election Results 2022: महाराष्ट्र के 30 से ज्यादा जिलों की कुल 7 हजार 751 ग्राम पंचायतों के चुनाव के नतीजे आज यानी 20 दिसंबर को घोषित किए जा रहे हैं। शाम साढ़े 5 बजे तक 6,570 से अधिक ग्राम पंचायतों के नतीजे आ चुके हैं। वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी सबसे आगे है और 1900 से ज्यादा पंचायतों में विजय हासिल की है।
महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में अब तक के आये नतीजों में बीजेपी नंबर वन पार्टी बनी है और उसके बाद एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) ने बाजी मारी है। जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस, चौथे स्थान पर शिंदे गुट और पांचवें स्थान पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) है। उधर, अन्य को 1,300 से अधिक ग्राम पंचायतों में सफलता मिलती दिख रही है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी का खुला खाता, चौथे स्थान पर कांग्रेस
मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा मिले आंकड़ों के मुताबिक, 7 हजार 751 में से 6,827 ग्राम पंचायतों का रिजल्ट आ गया है। उसमें बीजेपी ने 1,937 सीटें जीती हैं, जबकि शिवसेना के शिंदे गुट ने 802 ग्राम पंचायतों में जीत हासिल की है।
वहीँ, 658 ग्राम पंचायतों में उद्धव ठाकरे खेमे ने जीत का परचम फहराया है। एमवीए में शिवसेना के साथी कांग्रेस ने 828 और एनसीपी ने 1,296 ग्राम पंचायतों में जीत हासिल की है। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत का चुनाव पार्टी चिन्हों पर नहीं लड़ा जाता है।
महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव के लिए दो दिन पहले ही रविवार को मतदान हुआ था। जबकि आज सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्रों पर वोटो की गिनती चल रही है। फ़िलहाल कई ग्राम पंचायतों के नतीजें जारी हो चुके है। हालांकि सभी पंचायतों के फाइनल नतीजे देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है।
गौरतलब हो कि राज्य में शिवसेना के विद्रोह के बाद, महाविकास अघाड़ी सरकार (शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस) गिर गई और शिंदे-फडणवीस सरकार सत्ता में आई। इस बड़े सियासी उलटफेर के छह महीने बाद हुए महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के नतीजों में यह पता चल रहा है कि शिंदे गुट उद्धव गुट पर भारी पड़ रहा है। हालांकि अब तक के नतीजों को देखें तो स्पष्ट है कि बीजेपी अन्य पार्टियों के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है, जबकि एनसीपी का दबदबा भी बढ़ा है।
Published on:
20 Dec 2022 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
