
शिवसेना के 40, ठाकरे गुट के 14 विधायकों को नोटिस
Maharashtra Gram Panchayat Election Results 2022: महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव (Maharashtra Gram Panchayat Election) के अंतिम नतीजे आने में कुछ ही घंटे बचे हैं। सूबे की 7,751 ग्राम पंचायतों में सबकी निगाह इस बात पर टिकी है कि कौन-सी पार्टी सबसे ज्यादा पंचायतों में जीतेगी. अब तक के नतीजों में बीजेपी स्थानीय स्तर पर अग्रणी पार्टी बनकर उभर रही है। जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) दूसरे स्थान पर नजर आ रही है।
सुबह 11 बजे के करीब 921 ग्राम पंचायतों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें से बीजेपी ने 236 ग्राम पंचायतें जीतकर भारी बढ़त बना ली है। वहीँ, 167 ग्राम पंचायतों पर एनसीपी ने कब्जा जमाया हैं। शिवसेना के उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट में कौन जीत रहा है, इस पर भी सबकी नजर टिकी हुई है। वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 134 ग्राम पंचायतें शिंदे गुट के पास गई हैं। ठाकरे गुट 108 ग्राम पंचायतों पर जीत का परचम फहराने में सफल रहा है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में बन रहे नए लोकायुक्त कानून की वो खास बातें, जो बनी हैं चर्चा का विषय
जबकि, कांग्रेस पांचवें पायदान पर नजर आ रही है। कांग्रेस को 100 ग्राम पंचायतों में जीत हासिल हुई है। अब तक के नतीजों में 370 ग्राम पंचायतों पर बीजेपी-शिंदे गुट और 375 ग्राम पंचायतों पर महाविकास आघाडी गठबंधन (MVA) ने जीत का परचम फहराया है।
महाराष्ट्र पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी खाता खोल लिया है। उस्मानाबाद के कावलेवाडी ग्राम पंचायत में आप के अजित खोत ने जीत दर्ज की है. कोल्हापुर के येरवाड ग्राम पंचायत में स्वाभिमानी शेतकरी संघटना व सहयोगी दल विजयी हुए है।
176 ग्राम पंचायतों में निर्दलीय समेत अन्य ने जीत दर्ज की है। बता दें कि महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनाव में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, बच्चू कडू, विश्वजित कदम, राणा जगजित सिंह पाटील की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
7,751 ग्राम पंचायतों में से 590 ग्राम पंचायतों पर निर्विरोध चुनाव हुआ हैं। जबकि 252 ग्राम पंचायतों में शिंदे-बीजेपी गुट ने 227 ग्राम पंचायतों में महाविकास आघाडी गठबंधन ने निर्विरोध जीत हासिल की है।
Published on:
20 Dec 2022 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
