नहीं आ रहे बाहर से व्यापारी, किसे बेचेंगे साग-सब्जी
फसल तो अच्छी है, मगर लॉकडाउन के चलते बाहर से व्यापारी यहां नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण स्थानीय मंडियों में कृषि उपज पहुंच तो रही है, लेकिन किसानों को भाव नहीं मिल रहा है। क्योंकि व्यापारी (wholesaler) थोक मंडियों में बहुत कम पहुंच रहे हैं। उपभोक्ता क्षेत्रों में दुकानें भी नहीं खुल रही हैं। साग-सब्जी की खेती करने वाले किसानों को 500 करोड़ का नुकसान हुआ है। मक्का, सोयाबीन, प्याज किसानों को भी लगभग 1,500 करोड़ का घाटा हुआ है।