
महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी बड़ी खबर
Maharashtra Guardian Minister Full List: महाराष्ट्र की शिंदे-बीजेपी सरकार में फिर सियासी नाटक शुरू है। दरअसल सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को जिलों के संरक्षक मंत्रियों के नामों का ऐलान किया है। लेकिन अब खबर है कि शिंदे सरकार के कुछ मंत्रियों को अपेक्षित जिले का संरक्षक मंत्री पद न मिलने से वे नाराज हो गए हैं।
ज्ञात हो कि सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्य के जिलों के संरक्षक मंत्रियों के नामों की घोषणा की है। जिसके तहत डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को छह जिलों का संरक्षक मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट विस्तार के बाद से ही अभिभावक मंत्री पद के आवंटन का मामला रुका हुआ था। इसे लेकर विपक्ष की तरफ से सरकार की कड़ी आलोचना भी हुई थी। शनिवार को अभिभावक मंत्री पद का आवंटन कर दिया गया। लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ मंत्री अपेक्षित जिले का संरक्षक मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं।
गौर हो कि शिंदे सरकार ने अभिभावक मंत्रियों की सूची शनिवार को जारी की है। इनमें से कई मंत्रियों को दो से तीन जिलों के संरक्षक मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि सूत्रों के हवाले से खबरें हैं कि शिंदे-फडणवीस सरकार में कुछ मंत्री इस बात से खफा हैं कि उन्हें अपेक्षित जिले का संरक्षक मंत्री नहीं मिला है।
वहीं शिंदे खेमे के मुख्य प्रवक्ता दीपक केसरकर को मुंबई शहर और कोल्हापुर का संरक्षण मंत्री नियुक्त किया गया है। जबकि मुंबई उपनगर जिला पर्यटन मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा को बनाया गया है। साथ ही फडणवीस को नागपुर, वर्धा, अमरावती, गढ़चिरौली, अकोला, भंडारा, जिलों की जिम्मेदारी सरकार ने दी है।
Published on:
25 Sept 2022 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
