Husband Kills Wife: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि चरित्र पर संदेह के चलते पति मुकेश कुंभकर्ण ने अपनी 42 वर्षीय पत्नी रोहिणी कुंभकर्ण की सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुई, जब रोहिणी गहरी नींद में सो रही थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद दोपहिया वाहन से कन्नड़ शहर पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया।