
अकोला में हिंसा
Jalna Crime News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के जालना जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां के अंबड शहर में कथित तौर पर एक शख्स ने पत्नी के छोड़कर जाने पर उसका बदला ससुर से लिया। अधिकारियों ने बताया कि अंबड (Ambad) निवासी एक व्यक्ति की पत्नी उसे छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। इससे गुस्साए शख्स ने पत्नी के पिता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंबड के शारदा नगर (Sharda Nagar) में बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पंडित भानुदास काले की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांच में पता चला है कि संदिग्ध आरोपी का नाम किशोर शिवदास पवार है. आरोपी किशोर मृतक पंडित भानुदास का दामाद है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के नांदेड में भीषण हादसा, ट्रक और रिक्शा की टक्कर, 5 लोगों की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि घटना बुधवार को शारदा नगर इलाके में हुई। पुलिस निरीक्षक शिरीष हुम्बे (Shirish Humbe) ने कहा, ‘‘आरोपी पैठण के अदूल का रहने वाला है। उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ औरंगाबाद (Aurangabad News) चली गई। इस बात से गुस्साए आरोपी ने पहले अपने ससुर से कहासुनी की और फिर उनकी हत्या कर दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने ससुर को बहस के दौरान गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Published on:
30 Mar 2023 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
