
महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के पूर्व उप-सरपंच की बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीन हमलावरों ने कनासवाड़ा गांव के पूर्व उप-सरपंच युवराज सोपान कोली (Yuvraj Koli Murder) पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार सुबह 8 बजे के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन लोगों ने कोली पर चाकू और कोयते से हमला कर दिया, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नशीराबाद पुलिस स्टेशन (Nashirabad Police) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जलगांव के पुलिस अधीक्षक डॉ. महेश्वर रेड्डी ने बताया कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान भरत पाटिल (Bharat Patil), देवा पाटिल (Deva Patil) और परेश पाटिल (Paresh Patil) के तौर पर की है।
एसपी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि 31 दिसंबर को युवराज कोली का इन लोगों से विवाद हुआ था, और गुरवार को फिर दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी के बाद आज सुबह आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी दो की तलाश जारी है। युवराज कोली का शव जलगांव सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह पता लगाने के लिए जांच जारी है।
इस निर्मम हत्या से पूरे जलगांव जिले में सनसनी फैल गई है। आज सुबह घटना के बाद कानसवाडा गांव और जिला अस्पताल के बाहर भारी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
Updated on:
21 Mar 2025 09:15 pm
Published on:
21 Mar 2025 09:12 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
