2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम अटेंडेंस की वजह से परीक्षा देने से रोका तो डीन ऑफिस से कूदी MBBS की छात्रा, मौत

Maharashtra suicide : नागपुर की रहने वाली मृतक छात्रा पढ़ाई में काफी होशियार थी। वह एमबीबीएस की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 02, 2024

Doctors Salary Hike

MBBS Student Suicide : महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक निजी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की द्वितीय वर्ष की छात्रा के सुसाइड से सनसनी फैल गई है। छात्रा ने डीन दफ्तर की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना वर्धा के सावंगी में घटी। एबीबीएस के दूसरे वर्ष में पढ़ रही पूजा राजनी ने सुबह स्नैपचैट पर 'आई क्विट' लिखा था।

जानकारी के मुताबिक, मृतक पूजा पढ़ाई में होशियार थी। नागपुर की रहने वाली पूजा रजनी सावंगी मेघे में स्थित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि कॉलेज ने उसे आगामी परीक्षा में नहीं बैठने के लिए कहा था, इससे वह काफी तनाव में थी और इसलिए उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

यह भी पढ़े-सिर पर चढ़ा शक का भूत, मेडिकल छात्र ने 21 साल की प्रेमिका को इमारत से फेंका, मौत

डीन दफ्तर की इमारत से लगाई छलांग

पुलिस ने बताया कि यह घटना दत्ता मेघे उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान से संबद्ध सावंगी स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को हुई। पूजा कॉलेज डीन के दफ्तर की चौथी मंजिल से कूद गई। उसके सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं आज यानी शुक्रवार से शुरू होने वाली थीं। लेकिन कॉलेज में 75 फीसदी अटेंडेंस नहीं होने के कारण पूजा को कुछ परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी। कम अटेंडेंस की वजह से पूजा समेत 45 अन्य छात्रों के खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने ऐसा ही एक्शन लिया था।

बताया जा रहा है कि पूजा ने कॉलेज की इमारत से कूदने से कुछ देर पहले अपने माता-पिता से फोन पर बात की थी। तब उसने कथित तौर पर अपनी आप बीती माता-पिता को बताई। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Story Loader