7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र से सीमा मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा, कर्नाटक के CM बोम्मई ने दिखाए तीखे तेवर

Basavaraj Bommai on Maharashtra Karnataka Border Issue: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, ‘‘सोमवार को हमारे सांसद सभी विवरण साझा करेंगे और जैसे ही शाह मुझे बुलाएंगे, मैं उनके पास जाऊंगा और कर्नाटक का रुख दोहराऊंगा।’’

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 10, 2022

basavaraj_bommai.jpg

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई

Maharashtra Karnataka Border Dispute: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच दशकों पुराना सीमा विवाद सुलझने की बजाय बढ़ता ही चला जा रहा है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बाद अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मुद्दे पर बात की है। उन्होंने शाह को महाराष्ट्र के साथ बढ़ते तनाव को लेकर राज्य के रुख और तथ्यों से अवगत कराया है।

खबर है की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद से उपजे हालात को सामान्य करने के लिए आगामी सप्ताह में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक कर सकते हैं। शनिवार को शनिवार को शाह से बात करने के बात बोम्मई ने तल्ख़ तेवर दिखाए और स्पष्ट कहा कि महाराष्ट्र से सीमा मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा। बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत में उन्होंने संकेत दिया कि कर्नाटक सरकार इस मसले पर चर्चा के लिए जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाएगी। यह भी पढ़े-PM मोदी कल महाराष्ट्र को देंगे 75,000 करोड़ की सौगात, रेल-सड़क-हेल्थ परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

बोम्मई ने कहा, ‘‘मैंने अपने सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से सोमवार को शाह से मुलाकात करने को कहा है। मैंने खुद भी शाह से बात की है। उन्होंने कहा है कि वह अगले दो-तीन दिन में मेरे और महाराष्ट्र के सीएम के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक संभवत: 14 या 15 दिसंबर को होगी।’’

बोम्मई ने कहा उन्होंने शाह को विवाद से जुड़े तथ्यों और कर्नाटक के रुख के बारे में पहले ही विस्तृत जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार को हमारे सांसद सभी विवरण साझा करेंगे और जैसे ही शाह मुझे बुलाएंगे, मैं उनके पास जाऊंगा और कर्नाटक का रुख दोहराऊंगा।’’

महाराष्ट्र और कर्नाटक में जारी सीमा विवाद के बीच बोम्मई ने शुक्रवार रात कहा था, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री से महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। महाराष्ट्र ने पहले भी ऐसा किया है। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। हमारा वैध मामला शीर्ष कोर्ट में मजबूत स्थिति में है। हमारी सरकार सीमा मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी।’’

गौरतलब है कि बेलगाम (Belgaum) जिले को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। महाराष्ट्र बेलगावी पर मराठी भाषी लोगों के होने की वजह से दावा करता है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद राज्यों के पुनर्गठन के बाद से शुरू हुआ था। हाल के हफ्तों में यह विवाद और बढ़ा है।