28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kolhapur: उद्योगपति संतोष शिंदे सुसाइड केस में पूर्व पार्षद और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, 1 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Santosh Shinde Suicide Case: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में औद्योगिक और सामाजिक क्षेत्र में बड़ा नाम कमाने वाले उद्योगपति संतोष शिंदे अर्जुन ग्रुप के प्रमुख थे। आरोप है कि शिंदे को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की गई थी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 26, 2023

santosh_shinde_family_suicide.jpg

उद्योगपति संतोष शिंदे, पत्नी और बेटा

Kolhapur Businessman Santosh Shinde: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के जाने-माने उद्योगपति संतोष शिंदे ने परिवार समेत कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। जिससे कोल्हापुर में सनसनी फैल गई है। शिंदे का शव उनके घर पर पत्नी और बेटे के साथ मिला था। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें व्यवसायी ने अपनी मौत के लिए एक पूर्व महिला पार्षद और एक पुलिस अधिकारी समेत कुल चार लोगों को जिम्मेदार बताया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोल्हापुर पुलिस ने पूर्व नगरसेविका शुभदा पाटिल और पुलिस अधिकारी राहुल राउत को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने दोनों को सोलापुर से दबोचा है। दोनों वहां एक होटल में छिपे हुए थे। संतोष शिंदे ने परिवार समेत जान देने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा है कि पाटिल और राउत उन्हें 1 करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए परेशान कर रहे थे। यह भी पढ़े-Kolhapur: उद्योगपति संतोष शिंदे ने पत्नी-बेटे के साथ की आत्महत्या, रेप का आरोप लगने से थे आहत!

गडहिंग्लज शहर (Gadhinglaj) में रहने वाले उद्योगपति संतोष शिंदे पर कुछ दिन पहले कर्नाटक में बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में वह जेल भी गये। कहा जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद से ही वह तनाव में थे। संभावना जताई जा रही है कि उसी तनाव के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उद्यमी संतोष पाटिल के आत्महत्या करने के बाद शुभदा पाटिल और राहुल राऊत भाग गये थे। लेकिन कोल्हापुर पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी।

कोल्हापुर जिले के गडहिंग्लज शहर में औद्योगिक और सामाजिक क्षेत्र में बड़ा नाम कमाने वाले उद्योगपति संतोष शिंदे अर्जुन ग्रुप के प्रमुख थे। आरोप है कि शिंदे को पहले झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की गई, इसके बाद पूर्व महिला पार्षद और पुलिस अधिकारी राहुल राउत द्वारा 1 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के लिए उन्हें मानसिक यातना दी गई। जिससे तंग आकर उन्होंने परिवार समेत खुद को खत्म करने का चरम कदम उठाया।

संतोष शिंदे ने सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए चार लोगों को दोषी ठहराया है। इसी के मुताबिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शिंदे से साढ़े छह करोड़ रुपये लेने वाले पुणे के विशाल बानेकर और संकेत पाटे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इसको लेकर शिंदे के रिश्तेदार शुभम ने शिकायत दर्ज कराई थी।

उधर, बेटे के इस तरह से दुनिया को अलविदा कहने से संतोष शिंदे की मां को बहुत बड़ा सदमा पहुंचा है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शिंदे पहले जहर पिया और फिर चाकू से गला रेत लिया। जिस वजह से उनके कमरे में चारों तरफ खून फैला था।