30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: ‘लेक लाडकी योजना’ का PM मोदी ने किया शुभारंभ, बेटियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये

Lek Ladki Yojana: जुड़वाँ बच्चे होने पर भी लेक लाडकी योजना का फायदा मिलेगा।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 12, 2024

lek_ladki_yojana.jpg

महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना

Maharashtra Girl Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक दिवसीय महाराष्ट्र दौरे में बड़ी योजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी ने राज्य में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई में कार्यक्रम में ‘लेक लाडकी योजना’ का शुभारंभ किया और कुछ लाभार्थियों को योजना के तहत मिलने वाली पहली किस्त दी। इस योजना के तहत राज्य की लड़कियों को 1 लाख 1 हजार रुपये मिलेंगे।

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने अक्टूबर में बेटियों को बड़ा तोहफा दिया था। राज्य कैबिनेट ने लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए ‘लेक लाडकी योजना’ (Lek Ladki Scheme) लागू करने का निर्णय लिया। लेक लाडकी योजना की घोषणा मार्च 2023 के बजट सत्र में की गई थी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह भी पढ़े-Video: PM मोदी ने उद्घाटन के बाद ‘अटल सेतु’ पर की चहलकदमी, कहा- विकास के लिए हम लहरों को चीर सकते हैं


आइए जानते हैं लड़कियों को ‘लेक लाडकी योजना’ का लाभ कैसे मिलेगा?

‘लेक लाडकी योजना’ के माध्यम से महाराष्ट्र में गरीब परिवारों की लड़कियों को सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत लड़कियों को 1 लाख 1 हजार की राशि दी जाएगी। लड़की के जन्म के बाद उसके 18 वर्ष की होने तक यह आर्थिक मदद विभिन्न चरणों में दी जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य लड़कियों को सशक्त बनाना है। विशेष तौर पर लेक लाडकी योजना राज्य के पीले और नारंगी राशन कार्ड वाले परिवारों की लड़कियों के लिए है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म के बाद 5000 रुपये दिए जाएंगे। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से राज्य सरकार द्वारा पैसे सीधे खाते में भेजे जाएंगे।

कब-कब मिलेंगे पैसे?

लेक लाडकी योजना के तहत लड़की के जन्म के बाद महाराष्ट्र सरकार 5000 रुपये देगी। फिर बालिका के पहली कक्षा में प्रवेश करने पर 6000 रुपये मिलेंगे। तीसरी किस्त लड़की के छठवीं कक्षा में पहुंचने पर मिलेगी। तब राज्य सरकार की ओर से 7000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, लड़की के ग्यारहवीं कक्षा में पहुंचने पर 8000 रुपये की मदद की जाएगी। वहीं आखिरी किस्त तब मिलेगी जब लड़की 18 साल की हो जाएगी। लड़की के बालिग होने के बाद उसे महाराष्ट्र सरकार की ओर से 75,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

किसे मिलेगा योजना का फायदा?

1 अप्रैल 2023 के बाद यदि किसी परिवार में 1 या 2 लड़कियों या फिर 1 लड़का और 1 लड़की है का जन्म हुआ है तो लड़की को इस योजना का लाभ मिलेगा। यदि दूसरी डिलीवरी के दौरान जुड़वाँ बच्चे पैदा होते हैं तो 1 लड़का या दोनों लड़कियों को इस योजना का फायदा मिलेगा।

लेकिन ‘लेक लाडकी योजना’ का फायदा लेने के लिए माता या पिता को परिवार नियोजन सर्जरी करानी होगी। यदि 1 अप्रैल 2023 से पहले 1 लड़की या लड़के का जन्म हुआ है और उसके बाद दूसरी लड़की या जुड़वां लड़कियों का जन्म हुआ है, तो भी इस योजना का लाभ मिलेगा। दोनों जुड़वा लड़कियों को अलग-अलग से योजना का लाभ दिया जाएगा। लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय एक लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।