भिवंडी. कोरोना की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन (Lockdown) नियमों का उल्लंघन करने वाले दूध (Milk) और सब्जी (Vegitables) बिक्रेताओं के साथ ही किराना दुकानदारों (Shopkkeepers) के खिलाफ पुलिस धड़ाधड़ मामलो दर्ज कर रही है। खरीदार और दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे या नहीं, पुलिस (Police) बारीकी से इसकी निगरानी कर रही है। पुलिस उपायुक्त (DCP) राजकुमार शिंदे ने सख्ती से लॉकडाउन पालन का निर्देश दिया है। इसी के तहत भिवंडी पुलिस जिस किसी को भी गलत पा रही, उसके खिलाफ महामारी प्रतिबंधात्मक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई से जीवनावश्यक जिंसों की बिक्री करने वाले दुकानदारों में हड़कंप है।