8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय और छोटे दल हुए खास, उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस ने संभाला मोर्चा

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव भी निर्दलीय और छोटे दलों की एहमियत बढ़ गई है। यही कारण है कि एमवीए सहित बीजेपी इन्हें साधने में जुटी है।

2 min read
Google source verification
Devendra-Fadnavis

Devendra Fadnavis

मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मोर्चा संभाल लिया है। दरअसल राज्य परिषद चुनाव भी निर्दलीय और छोटे दलों की एहमियत बढ़ गई है। यही कारण है कि इन नेताओं की तरफ से बैठकों का दौर शुरू है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने महा विकास अघाड़ी के नेताओं के साथ बैठक की है। जिसमें विधान परिषद की 10 सीटों पर बीजेपी को कैसे मात दी जाए इसे लेकर मंथन हुआ है। कहा जा रहा है कि सीएम ने सभी दलों से अपने विधायकों को मुंबई बुलाकर सुरक्षित होटलों में रखने की राय दी है। जिससे हॉर्स ट्रेडिंग से बचा जा सकता है।

दूसरी तरफ राज्य के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने अपने नेताओं के साथ बैठक की है। दरअसल राज्यसभा की छठी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को जीत दिलाकर देवेंद्र ने बड़ा चमत्कार किया था। इस बात की तारीफ शरद पवार ने खुद की थी। ऐसे में बीजेपी को उम्मीद है कि वह विधान परिषद चुनाव में भी राज्यसभा वाली सफलता दोहराएगी। भाजपा ने विधान परिषद चुनाव की जिम्मेदारी आशीष शेलार, गिरीश महाजन और प्रवीण दरेकर को दी है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में जीत के लिए MVA में मंथन जारी, BJP ने दी इन नेताओं को जिम्मेदारी

महाराष्ट्र में निर्दलीय और छोटे दलों को साधने के लिए बीजेपी और एमवीए ने खास प्लान बनाया हुआ है। सीएम ठाकरे ने सहयोगी दलों से निर्दलीय विधायकों पर खास नजर रखने के लिए कहा है। राज्यसभा इलेक्शन की तरफ इस चुनाव में भी निर्दलीय विधायकों का रोल अहम हो गया है। राज्यसभा चुनाव में कुछ निर्दलीय विधायकों ने शिवसेना के पक्ष में मतदान नहीं किया था। जिससे चलते शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार संजय पवार चुनाव हार गए थे।

गौर हो कि राज्यसभा चुनाव की छठी सीट पर बीजेपी ने शिवसेना को हराया था। जिससे शिवसेना गुस्साई हुई है। यही कारण है कि वह हर हाल में बीजेपी को मात देकर बदला लेना चाहती है। महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों पर 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें महा विकास अघाड़ी के छह और बीजेपी के पांच उम्मीदवार हैं। विधान परिषद चुनाव के लिए 20 जून को वोटिंग होनी है। यह चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से होने वाला है।