मुंबई

Monsoon Update : आ गया मॉनसून! इस दिन महाराष्ट्र और मुंबई में होगी एंट्री, जानें बड़ी अपडेट

Monsoon Update 2024 : महाराष्ट्र में जून के पहले हफ्ते में मॉनसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस साल औसत से ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की है।

2 min read
May 20, 2024

Maharashtra Monsoon Update : महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी पड़ी है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मुंबई, ठाणे और राज्य के अन्य जिलों में लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर खुशखबरी दी है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून करीब तीन दिन पहले आ गया है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने रविवार (19 मई) को देश के सबसे दक्षिणी क्षेत्र निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने खुद इसकी पुष्टि की है। मौसम विभाग की ओर से पहले ही 2024 में सामान्य से अच्छा मॉनसून रहने की भविष्यवाणी की गई है।

कब आएगा मॉनसून? (Monsoon 2024 Arrival Date)

महाराष्ट्र में मॉनसून कब बारिश लेकर आएगा, इसे लेकर मौसम विभाग ने संभावित तारीख बताई है। मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून समय पर या उससे चंद दिन पहले राज्य में एंट्री करेगा। आईएमडी ने बताया कि 31 मई तक केरल में मॉनसून दस्तक देगा। इसके बाद जून के पहले हफ्ते के आसपास महाराष्ट्र में मॉनसून की झमाझम बारिश होगी और चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

आईएमडी द्वारा इस साल 31 मई के आसपास केरल में मॉनसूनी बारिश शुरू होने की भविष्यवाणी की गई है। इसके बाद महाराष्ट्र के तल कोंकण में मॉनसून का आगमन अपने सामान्य तारीख के आसपास होगा। मॉनसून 11 जून के आसपास मुंबई में आता है। जबकि मॉनसून के दक्षिण महाराष्ट्र में प्रवेश की तारीख 5 जून है।

मॉनसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल

दरअसल बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात का न बनना मॉनसून की समय पर प्रगति का संकेत है। केरल में मॉनसून की शुरुआत के समय अरब सागर या बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती संरचनाओं की संभावना नहीं दिख रही है। इसलिए मॉनसून की समय पर प्रगति के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती दिख रही है। चक्रवाती संरचनाएँ आमतौर पर मॉनसून के प्रवाह को बाधित करती हैं। हालांकि, वर्तमान मॉडल पूर्वानुमानों के अनुसार इसकी कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।

आईएमडी के मुताबिक, मॉनसून आमतौर पर 9-10 जून के आसपास महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में प्रवेश करता है। जबकि यह 10 जून के आसपास पुणे में और 11 जून के आसपास मुंबई में दस्तक देता है। हालांकि राज्य के सुदूर दक्षिणी क्षेत्र में मॉनसून के आने की तारीख 5 जून के आसपास है।

मौजूदा मौसम परिस्थितियाँ दक्षिण-पश्चिमी हवाएं धीरे-धीरे मजबूत होने के संकेत दे रहे है। इसके चलते केरल में मॉनसून की शुरुआत 28 से 31 मई के बीच कभी भी हो सकती है। वहीँ, महाराष्ट्र में मॉनसून अपने सामान्य तिथि 10 जून के आसपास पहुंच सकता है।

Published on:
20 May 2024 09:22 am
Also Read
View All

अगली खबर