
ठाणे में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत
Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के मुंबई और पालघर जिलों में लापरवाही के अलग-अलग मामलों में दो मजदूरों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मुंबई में पश्चिम बंगाल के 20 वर्षीय श्रमिक की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मौत हो गई। इस मामले में ठेकेदार पर मामला दर्ज किया गया है। वहीँ, दूसरे मामले में सूर्या नदी पर बने पुल पर काम करने के दौरान बिजली का झटका लगने से 29 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मुंबई उपनगरीय कलिना में 30 दिसंबर को एक निर्माणाधीन इमारत से गिरने से श्रमिक की मौत हुई थी। जांच में पता चला कि हादसे के समय मृतक ने कोई सुरक्षा उपकरण नहीं पहना था। इसलिए मुंबई पुलिस ने मजदुर को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने के लिए ठेकेदार और अन्य पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है। हालांकि सीएसटी रोड पर हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। वकोला पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: पूर्व मंत्री व रांकपा विधायक धनंजय मुंडे की कार का एक्सीडेंट, छाती पर लगी चोट
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक मजदूर अपने सहकर्मी के साथ मुंबई यूनिवर्सिटी परिसर के पास निर्माणाधीन स्थल पर एक सुरक्षा जाल लगा रहे थे, उसी दौरान इमारत की तीसरी मंजिल से पीड़ित फिसलकर गिर गया। घटना में मजदूर को गंभीर जख्म लगे और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
पालघर में भी लापरवाही
मुंबई के करीब पालघर जिले में सूर्या नदी पर एक पुल पर काम करने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की जान चली गई। मनोर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है। मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार को तब हुई, जब लालोंडे गांव में चिल्लर बोइसर मार्ग पर पुल की मरम्मत का काम चल रहा था।
इस दौरान लोहे की एक छड़ के गलती से पुल के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के संपर्क में आ जाने से 29 वर्षीय मजदूर करंट की चपेट में आ गया। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन भर्ती करने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बिहार का रहने वाला था। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
04 Jan 2023 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
