
टीचर की पिटाई से छात्र की कलाई हुई फ्रैक्चर
Amravati Student Suicide: महाराष्ट्र के अमरावती जिले (Amravati News) में प्रिंसिपल की पिटाई से आहत होकर एक नाबालिग छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जिले के खंडेलवाल नगर (Khandelwal Nagar) में रहने वाले 13 वर्षीय स्कूली छात्र की आत्महत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शनिवार को तखतमल इंग्लिश हाई स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आठवीं कक्षा के छात्र चैतन्य दिवाकर सिसोद (13) ने 8 सितंबर को खंडेलवाल नगर इलाके में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। उसी के आधार पर बडनेरा पुलिस ने प्रिंसिपल वैशाली चिखलकर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। यह भी पढ़े-Mumbai: बेल्ट में छिपाकर ला रहा था 5.38 करोड़ का सोना, मुंबई एयरपोर्ट पर खुली पोल, 6 हिरासत में
प्रिंसिपल के खिलाफ मृतक छात्र की मां अंजलि ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, मृतक की मां 8 सितंबर की शाम को कुछ सामान खरीदने के लिए निकली थी। घर लौटने के बाद उन्होंने अपने बेटे चैतन्य को दरवाजा खोलने के लिए बुलाया। जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्होंने उसके मोबाइल पर काल किया।
लेकिन, वह भी नहीं उठाया गया। फिर मां ने घर में झाँका तो उसने चैतन्य को पंखे से लटका देखा। जिसके बाद मां मदद के लिए चिल्लाने लगी, लेकिन पड़ोस से कोई मदद के लिए नहीं आया। फिर उन्होंने पुणे के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली अपनी बेटी को कॉल किया। बाद में रस्सी को काटकर बच्चे के शव को नीचे उतारा गया।
उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच, चैतन्य के खिलौने से एक सुसाइड नोट मिला। अंग्रेजी में लिखे नोट में कहा गया है कि प्रिंसिपल ने उसकी पिटाई की थी, जिस वजह से उसने आत्महत्या की। पत्र के मुताबिक, छात्र को प्रिंसिपल ने इसलिए पीटा था क्योंकि वह एक दोस्त से मिलने के लिए चलती क्लास से बाहर गया था। प्रिंसिपल की पिटाई के बाद अन्य छात्र उस पर हंसते थे। यह नोट सामने आते ही मां ने पुलिस स्टेशन में जाकर प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Published on:
11 Sept 2022 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
