7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Accident: एसटी बस से 2 लोगों का हाथ कटा, 1 गंभीर जख्मी, बुलढाणा में हुआ दर्दनाक हादसा

Buldhana ST Bus Accident: मलकापूर एसटी डिपो (Malkapur ST Depot) के मलकापूर और पिंपलगांव देवी के बीच चलने वाली एसटी बस ने आज सुबह तीन लोगों को गंभीर घायल कर दिया। इस हादसे में दो लोगों के हाथ शरीर से अलग हो गए।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 16, 2022

st_bus video.jpg

महाराष्ट्र परिवहन की खस्ता हाल बस का वीडियो वायरल

Maharashtra Buldhana News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार को राज्य परिवहन (एसटी) की एक बस के टूटे हुए लोहे के पतरे की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें से दो पीड़ितों का हाथ कटकर अलग हो गया। पुलिस ने एसटी बस ड्राइवर (ST Bus Accident) को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुलढाणा जिले के मलकापूर एसटी डिपो (Malkapur ST Depot) के मलकापूर और पिंपलगांव देवी के बीच चलने वाली एसटी बस ने आज सुबह तीन लोगों को गंभीर घायल कर दिया। इस हादसे में दो लोगों के हाथ शरीर से अलग हो गए। एसटी प्रबंधन की गलती ने इन लोगों को आजीवन अपंग बना दिया है। यह भी पढ़े-मुंबई से रत्नागिरी जा रही एसटी बस की प्राइवेट बस से टक्कर, 16 यात्री घायल

रोज की तरह एसटी बस सुबह साढ़े पांच बजे मलकापूर डिपो से पिंपलगांव देवी के लिए रवाना हुई। अवा-उरहा होते हुए पिंपलगांव की ओर तेज गति से जा रही बस का टूल बॉक्स का लोहे का पतरा फट गया। और बाहर की तरह निकल आया। बताया जा रहा है कि बस इसी हालत में कई किलोमीटर तक दौड़ती रही। इस दौरान खेत जा रहे 45 वर्षीय परमेश्वर सूरदकर की बगल से बस गुजरी तो एसटी बस के टूटे हुए पतरे से उनके हाथ कट गए।

लेकिन इसके बाद भी एसटी बस के ड्राइवर की कुछ पता नहीं चला। कुछ दूर आगे जाकर एसटी बस की चपेट में सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा एक युवक भी आ गया। 22 वर्षीय पीड़ित विकास पांडेय का भी एसटी की फटे पतरे से हाथ कट गया। इसके बाद एसटी बस ने पिंपली गवली में युवक गणेश पवार को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। लगातार तीन हादसों से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसटी का पीछा किया और ड्राइवर को एसटी बस के साथ सीधे धामगांव पुलिस स्टेशन ले गए।

यह घटना पिंपलगांव के उरा व आभा इलाके की है। इस घटना से बुलढाणा में दहशत फैल गयी। इस बीच हादसे की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। घायलों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। एसटी महाप्रबंधक शेखर चेन्ने ने बताया कि सभी घायलों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा।