7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: सीएम केजरीवाल के बाद अब BJP विधयाक की मांग, कहा- नोटों पर लगे शिवाजी की फोटो

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा इंडियन करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग के बाद सियासत तेज हो गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से अलग-अलग मांगें शुरू हो गई हैं। नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की फोटो लगाने की मांग के बाद अब बाबा साहब अंबेडकर और छत्रपति शिवाजी की फोटो लगाने की मांग उठ गई है।

2 min read
Google source verification
indian_currency.jpg

Indian Currency

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा इंडियन करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग के बाद सियासत तेज हो गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से अलग-अलग मांगें शुरू हो गई हैं। इस बीच बीजेपी नेता नितेश राणे ने मराठा आइकन छत्रपति शिवाजी की तस्वीर लगाने का मुद्दा उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने 200 रुपए की एक फोटोशॉप की हुई तस्वीर भी पोस्ट की है।

महाराष्ट्र के कंकावली के बीजेपी विधायक नीतीश राणे ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "ये परफेक्ट है।" बुधवार को दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर महात्मा गांधी के साथ दोनों भगवान की फोटो लगाने का सुझाव केंद्र सरकार को दिया था। जिसके बाद बीजेपी और अन्य विरोधी दलों ने उनको खूब घेरा था। अब नोटों पर दूसरी पार्टियों ने भी राजनीति तेज कर दी है। यह भी पढ़े: Maharashtra News: छठ महापर्व पर ट्रेन की टिकट को लेकर नहीं होगी परेशानी, मुम्बई-पुणे से दौड़ेंगी ये सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें

बता दें कि सीएम केजरीवाल के इस बयान के बाद अब बीजेपी नेता नितेश राणे भी अब नोट पर फोटो लगाने की राजनीति में कूद गए हैं। नितेश राणे ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक 200 रुपये का नोट दिखाया गया है जिसमें छत्रपति शिवाजी की फोटो लगी है। नितेश ने एडिट किया हुआ नोट शेयर कर लिखा कि शिवाजी की फोटो नोट पर एकदम परफेक्ट है।

कांग्रेस ने की ये मांग: नोट पर फोटो की राजनीति में अब कांग्रेस भी उतर गई है। आप नेता अरविंद केजरीवाल के बाद अब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी इंडियन करेंसी पर बाबा साहब अंबेडकर की फोटो लगाने की मांग की है। मनीष तिवारी ने कहा कि नोट की नई सीरीज में महात्मा गांधी के साथ अंबेडकर की तस्वीर भी होनी चाहिए। इन दोनों नेताओं की तस्वीर अहिंसा और लोकतंत्र का यूनिक प्रतीक होगी।

केजरीवाल के इस सुझाव पर बीजेपी की तरफ से नाराजगी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केजरीवाल पर खुलकर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल अपनी सरकार की खामियों और 'आप' की हिंदू विरोधी मानसिकता से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कहा है वह उनकी यू-टर्न की राजनीति का एक और विस्तार है। उनका पाखंड साफ नजर आ रहा है। पात्रा ने कहा कि राम मंदिर का विरोध करने वाले नेता अब देवी-देवताओं की बात कर रहे हैं।