14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: ATS की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से आतंकी गिरफ्तार; पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड से किया था हमला

महाराष्ट्र एटीएस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। एटीएस ने मुंबई के मालाड से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया हैं। यह आरोपी कनाडा बेस्ड आतंकी लखबीर सिंह लांडा के संपर्क में था और इसने पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर मोहाली पर 9 मई को ग्रेनेड से हमला किया था।

2 min read
Google source verification
maharashtra_ats.jpg

ATS

महाराष्ट्र के आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। एटीएस की टीम ने मुंबई मालाड से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी कनाडा बेस्ड वांटेड क्रिमिनड लखबीर सिंह लांडा के संपर्क में था और 9 मई को पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले में भी इसका हाथ था। गिरफ्तार किए गए आतंकी का नाम चरत सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह करि सिंह है। इसकी उम्र 30 साल बताई जा रही हैं। यह आतंकी मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है।

इस आतंकी को महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई से बुधवार को गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र एटीएस द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक, चरत सिंह नाम के इस आतंकी के तार इंटरनेशनल क्रमिनल नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। यह कनाडा का वांटेड आतंकी लखबीर सिंह लांडा के लगातार संपर्क में था। आगे की कार्रवाई के लिए इसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: वन विभाग ने आदमखोर बाघ को पकड़ा, अब तक 13 लोगों को उतार चुका है मौत के घाट

महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि चरत सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह करि सिंह उर्फ कारज सिंह के खिलाफ करीब 8 मामले दर्ज हैं। इस साल मार्च से चरत सिंह पंजाब के कपूरथला जेल से 2 महीने के पेरोल पर छूट कर बाहर आया था। इस दौरान उसने अपने सहयोगियों से मिलकर पंजाब पुलिस, इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर, मोहाली में 9 मई को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हमला किया था।

बता दें कि ये आतंकी कुछ दिनों से मुंबई में छुप कर रह रहा था। महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि यह मुंबई के मालाड इलाके में छुप कर रह रहा था। पुलिस ने इसे मालाड इलाके से ही गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इसके कनाडा बेस्ड टेररिस्ट लखबीर सिंह लांडा से संपर्क में होने की बात सामने आई है। आगे की कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र एटीएस ने इस आतंकी को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है। पंजाब पुलिस इससे अब मोहाली पुलिस हेडक्वार्टर में मई में हुए हमले के हवाले से पूछताछ में जुटी है। इसके जरिए आतंकियों का इंटरनेशनल नेटवर्क के बारे में नए खुलासे होने की संभावना नजर आ रही हैं।