16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण का बड़ा खुलासा, कहा- CM शिंदे ने गठबंधन के लिए किया था संपर्क

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम अभी जारी हैं। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण ने बड़ा खुलासा किया हैं। अशोक चव्हाण ने कहा कि शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने चव्हाण से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस प्रतिनिधिमंडल ने गठबंधन में सरकार बनाने का ऑफर दिया था।

2 min read
Google source verification
eknath_shinde_and_ashok_chavan.jpg

Eknath Shinde and Ashok Chavan

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम अभी जारी हैं। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण ने एकनाथ शिंदे और शिवसेना को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने बताया कि साल 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद एकनाथ शिंदे ने उनसे मुलाकात कर कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाने का ऑफर दिया था। चव्हाण ने आगे कहा है कि उस समय मैंने शिंदे से गठबंधन को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार से इस मुद्दे पर बात करने की सलाह दी थी। ये बड़ा खुलासा अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में किया है।

अपने जिले नांदेड़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने दावा किया कि शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे उनके मुंबई स्थित निवास पर एक बैठक की थी। उस बैठक में इस प्रतिनिधिमंडल ने गठबंधन से राज्य में सरकार बनाने का ऑफर दिया था। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: नालासोपारा में स्कूटर सवार ने महिला पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की, वीडियो हुआ वायरल

अशोक चव्हाण ने आगे कहा कि उस समय महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन की सरकार थी। उस सरकार में एकनाथ शिंदे खुद मंत्री थे। बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस इस सरकार का नेतृ्त्व कर रहे थे। अशोक चव्हाण उस समय महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उस समय खुद एकनाथ शिंदे बीजेपी से अलग होना चाहते थे।

बता दें कि कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने आगे कहा कि मैंने उस समय शिंदे को एक ही सलाह दी थी कि इसके लिए शिवसेना को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी संपर्क करना चाहिए। मैंने शिंदे को कहा था कि अगर शरद पवार इसके लिए तैयार हो जाएंगे तो मैं अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बात करुंगा।

लेकिन उसके बाद एकनाथ शिंदे ने शरद पवार से इस बारे में कोई बात नहीं कि। अशोक चव्हाण का दावा था कि यह कथित मुलाकात साल 2017 के स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने को लेकर हुई थी। उस समय बीजेपी और शिवसेना के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। दोनों पार्टियों ने 2017 का निकाय चुनाव अलग-अलग ही लड़ा था।