16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: सीएम शिंदे ने बिहार में घायल पुणे के एक परिवार की मदद के लिए भेजीं एयर एंबुलेंस, खर्च भी उठाया

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से बिहार में रह रहे पुणे के एक परिवार की मदद करने पर काफी चर्चा हो रही है। मरीजों की हालत ज्यादा खराब होने के चलते एयर एंबुलेंस से ही ले जाना संभव था। लेकिन पुणे के अमोल जाधव का परिवार यह खर्च उठाने में सक्षम नहीं था। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से मदद की गई।

2 min read
Google source verification
eknath_shinde_cm.jpg

Eknath Shinde

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से बिहार में रह रहे पुणे के एक परिवार की मदद की काफी चर्चा हो रही है। बीते शनिवार को पटना में रहने वाले पुणे के अमोल जाधव का परिवार सिलेंडर ब्लास्ट में बुरी तरह जख्मी हो गया था। देर रात करीब 2 बजे गैस रिसाव के चलते एक बड़ा धमाका हुआ था, जिससे परिवार के चारों सदस्य बुरी तरह से झुलस गए थे। इन लोगों को इलाज के लिए फौरन पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन और बेहतर इलाज की जरूरत थी। मरीजों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण इनको एयर एंबुलेंस से ही ले जाना संभव था। लेकिन अमोल जाधव का परिवार यह खर्च उठाने में सक्षम नहीं था।

इस बीच अमोल जाधव के परिवार ने जैसे तैसे सांगली के विधायक अनिल बाबर को फोन किया और सारी बात बताई। इसके बाद अनिल बाबर ने सीएम एकनाथ शिंदे तक ये खबर पहुंचाई। एकनाथ शिंदे ने तुरंत परिवार से संपर्क किया और पूरी समस्या को समझने के बाद एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने का वादा किया। इसके बाद सीएम शिंदे के बेटे सांसद डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह किया कि वे तत्काल एक सरकारी एयर एम्बुलेंस मुहैया कराएं, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने फौरन अपने ही खर्च पर एंबुलेंस की व्यवस्था की। यह भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र में स्कूल से लेकर कॉलेज के युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ई-सिगरेट का क्रेज, पाबंदी के बावजूद हो रही बिक्री

एकनाथ शिंदे ने शिवसेना चिकित्सा सहायता इकाई के प्रमुख मंगेश चिवटे को परिवार को तुरंत पुणे लाने का आदेश दिया। रविवार को विमान से घायलों में एक 11 वर्षीय लड़के को लेकर पुणे के लोहगांव हवाई अड्डे पर उतरा। उसके बाद एक और विशेष विमान घायलों में दूसरे 12 वर्षीय लड़के को लेकर सुबह 11 बजे हवाईअड्डे पर पहुंचा। दोनों घायल मरीजों को शिवसेना के चिकित्सा सहायता समन्वयक राजाभाऊ भिलारे और युवराज काकड़े की मदद से पुणे के सूर्य सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

सही समय पर मदद मिलने पर एयरपोर्ट पर पीड़ितों के परिजन भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि हमारे पास शब्द नहीं हैं, भगवान लोगों के भीतर ही हैं। आज हमें यह बात समझ आ गई है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे साहेब ने बिना नाम, गांव, पता, पहचान, या किसी की सिफारिश की जानकारी के बिना हमारी मदद की। इससे पहले हम लोगों ने कईयों से मदद के लिए बात की, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। आज हमने विट्ठल (भगवान विष्णु का एक अवतार) को एकनाथ शिंदे के रूप में देखा है। इसके साथ ही मरीज की मां ने कहा कि बच्चों के ठीक होने के बाद वह उन्हें सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने ले जाएंगी।