13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: नागपुर में लड़की ने गलती से निगल ली सेफ्टी पिन, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई उसकी जान

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने हिजाब को ठीक करते समय गलती से सेफ्टी पिन निगल लिया। दरअसल, अपने हिजाब को ठीक करते समय लड़की ने सेफ्टी पिन अपने दांतों से पकड़ा था, जिसे वो गलती से निगल गई।

2 min read
Google source verification
health_clinics.jpg

Health Clinics

महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने हिजाब को ठीक करते समय गलती से सेफ्टी पिन निगल लिया। दरअसल, अपने हिजाब को ठीक करते समय लड़की ने सेफ्टी पिन अपने दांतों से पकड़ा था, जिसे वो गलती से निगल गई। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि छठवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की बड़ों की नकल कर रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश सेफ्टी पिन उसके विंडपाइप में जा फंसा। जब उसके माता-पिता को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां काफी मशक्कत के बाद आखिरकार डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली।

टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना तब हुई जब लड़की अपने स्कूल में थी। लंच ब्रेक के दौरान लड़की ने अपने हिजाब ठीक करने के लिए पिन निकाल ली। घर के बड़े जैसे करते हैं, उनकी नकल उतारते हुए उसने पिन को दांतों से पकड़ लिया और तभी गलती वो पिन को निगल गई और उसे बेचैनी महसूस होने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही उसके माता-पिता उसे फौरन हॉस्पिटल ले गए। यह भी पढ़े: Maharashtra News: सत्ता परिवर्तन को लेकर फडणवीस ने किया बड़ा खुलासा, कहा- अमित शाह ने निभाया अहम रोल

बता दें कि नाबालिग लड़की को नागपुर के आईजीजीएमसीएच (मेयो अस्पताल) के ईएनटी डिपार्टमेंट में ले जाया गया, जहां एक्स-रे से पता चला कि पिन लड़की की विंडपाइप में फंस गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने एक गैर-इनवेसिव ब्रोंकोस्कोपी किया और बिना किसी परेशानी के पिन को बाहर निकाल लिया। सर्जरी के बाद पीड़िता को 24 घंटे डॉक्टरों के निगरानी में रखा गया और रविवार को उसे हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।

गौरतलब है कि डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक पिन निकालने के बाद महिलाओं और लड़कियों को चेतावनी दी है कि साड़ी या हिजाब पहनते समय दांतों या होंठों से पिन पकड़ने की आदत घातक साबित हो सकती है। कृपया ऐसी गलती भूलकर भी ना करें।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग