10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: गर्लफ्रेंड को न्याय दिलाने के लिए मंत्रालय 6वें फ्लोर से लगा दी छलांग, ऐसे बची जान

मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। गर्लफ्रेंड को न्याय दिलाने के लिए एक युवक ने सुसाइड करने का प्रयास किया। पिछले तीन साल से वह न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है। प्रशासन की तरफ से ध्यान न देने पर उसने यह कदम उठाया हैं।

2 min read
Google source verification
maharashtra_legislative_assembly.jpg

Mantralay

साउथ मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के ऑफिस ‘मंत्रालय’ के 6वें फ्लोर से गुरुवार को एक युवक ने छलांग लगाकर कथित तौर पर सुसाइड करने का प्रयास किया। पुलिस ने जानकारी दी कि सुरक्षा जाल की वजह से वह बच गया। दरअसल, बापू मोकाशी (43) ने दोपहर करीब तीन बजे बिल्डिंग के छठवें फ्लोर से छलांग लगा दी लेकिन वह उस सुरक्षा जाल पर गिरा जो नीचे खुली जगह को कवर करने के लिए लगाया गया है।

इसी तरह की घटनाएं पहले भी हुई थीं, जिसके बाद सुसाइड के ऐसी कोशिशों को असफल करने के लिए स्पेशल रूप से सुरक्षा जाल लगाया गया था। दरअसल, रेप के बाद सुसाइड करने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को न्याय दिलाने की कोशिश के लिए बापू मोकाशी ने आज मंत्रालय में सुसाइड करने की कोशिश की। पिछले तीन साल से बापू मोकाशी उसे न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है लेकिन प्रशासन की ओर से ध्यान न देने पर उसने यह कदम उठाया। यह भी पढ़े: Mumbai News: BMC इलेक्शन से पहले सीएम शिंदे मुंबईकरों को देंगे 51 स्वास्थ्य क्लीनिकों की सौगात

बता दें कि, छठी मंजिल से कूदकर आज सुसाइड करने की कोशिश से मंत्रालय में सनसनी फैल गई। बापू नारायण मोकाशी बीड जिले के आष्टी तालुका के परगांव जोगेश्वरी गांव के निवासी हैं। बापू मोकाशी को पुलिस ने जाल से निकाला और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। मरीन ड्राइव पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं पिछले कुछ दिनों में इस तरह की ये दूसरी घटना है। आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। इस अवसर पर मंत्रालय में भारी भीड़ उमड़ी थी। अचानक बापू मोकाशी उछल पड़े क्योंकि उनकी मांगों पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा था। युवक के इस छलांग लगाने के बाद मंत्रालय में सनसनी मच गई। मंत्रालय पुलिस फौरन उस जगह पर पहुंची जहां सुरक्षा घेरा था। मंत्रालय के सुरक्षा घेरे में आने के बाद भी बापू मोकाशी थोड़ी देर वहीं रहे।

इसी बीच वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। वहीं पुलिस उसे समझने का प्रयास कर रही थीं। आखिरकार पुलिस की समझाइश के बाद वे सुरक्षा घेरे से बाहर आ गए। बाहर आने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और हिरासत में लिया। पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल पहुंचाई। चूंकि पिछले कुछ दिनों में यह दूसरी घटना है, ऐसे में प्रशासन का टेंशन बढ़ा दिया हैं। आज की घटना से एक बार फिर मंत्रालय में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पहले भी हो चुकी हैं आत्महत्या की कोशिश: बता दें कि कोरोना महामारी की लहर थोड़ा के बाद मंत्रालय में आम लोगों का प्रवेश दोबारा शुरू की गई थी। हालांकि पिछले कुछ महीनों से मंत्रालय में आम लोगों की भीड़ बढ़ रही है, ऐसे में प्रशासन ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कुछ नियम बनाए हैं। एक शख्स ने मंत्रालय की छत पर चढ़कर सुसाइड की कोशिश की थीं। हालांकि, उस समय दमकलकर्मियों ने उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया।