17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: मौलाना ने 4 नाबालिगों का किया यौन शोषण, पोक्सो एक्ट के तहत केस हुआ दर्ज

महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने कर्जत इलाके से एक 65 वर्षीय मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना पर चार नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप है। मौलाना ने ऐसी गंदी हरकत की एक पीड़ित बच्ची ने घर जाकर पूरी बात अपनी मां को बताई।

2 min read
Google source verification
girl.jpg

Girl

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की कर्जत तहसील में पुलिस ने एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। ये मौलाना चार नाबालिग मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था। मौलाना को ठाणे जिले के कर्जत इलाके से गिरफ्तार किया गया है। मौलाना के खिलाफ बीते 13 तारीख को एक 11 साल की लड़की के माता-पिता ने पुलिस शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। रायगढ़ पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक मौलाना को 16 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मौलाना ने इस तरह की अश्लील हरकतें 5 साल से लेकर 11 साल की नाबालिक लड़कियों के साथ किया है। जिस 11 साल की लड़की के माता-पिता की शिकायत पर मौलाना को गिरफ्तार किया गया है, उनका आरोप है कि मौलाना बच्ची को गलत तरीके से छूता था। बच्ची ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: नासिक में टोल प्लाजा के पास हंगामा, महिला कर्मचारी और ड्राइवर में हुई जमकर हाथापाई

बता दें कि 11 साल की बच्ची को उसके माता-पिता ने गु़ड टच और बैड टच के बारे में सिखाया था। इसलिए बच्ची को मौलाना की नीयत फौरन समझ में आ गई और उसने अपने परिजनों को इस बात की सूचना दी। इसके बाद उस बच्ची के परिजन ने पुलिस शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने मौलाना को 2 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है।

आरोपी मौलाना ने कुल 4 लड़कियों के साथ ऐसी अश्लील हरकत की है। ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। जांच में रायगढ़ पुलिस ने पीड़ित लड़कियों, उनके परिजन और मदरसे के स्टाफ के बयान दर्ज किए है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा है। रायगढ़ पुलिस ने मौलाना के खिलाफ आईपीसी के सेक्शंस और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मौलाना की हरकतें पता चलने के बाद स्थानीय लोग भी सन्न है।