14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: औरंगाबाद में नाबालिक ने चलती ऑटो से लगाई छलांग, पुलिस ने ड्राइवर को दबोचा; जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक बेहद शर्मनाम घटना सामने आई है। औरंगाबाद में एक नाबालिक ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। दरअसल ऑटो चालक लड़की के साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें कर रहा था। जिसकी वजह से खुद की सुरक्षा के लिए नाबालिक ने ये बड़ा कदम उठाया।

2 min read
Google source verification
aurangabad_maharashtra.jpg

Aurangabad Maharashtra

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक बेहद शर्मनाम घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिक लड़की ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। दरअसल ऑटो चालक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें कर रहा था। जिसके बाद खुद की सेफ्टी के लिए नाबालिक ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की के सिर में काफी चोट आई है। जिसके बाद उसे एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं ये पूरा मामला सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। शहर की क्रांति चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

औरंगाबाद पुलिस ने सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऑटो चालक की पहचान सय्यद अकबर सय्यद हमीद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, लड़की 13 नवंबर को अपना ट्यूशन खत्म कर ऑटो से घर आ रही थी कि इतने में ड्राइवर ने चलते ऑटो में पहले लड़की से अश्लील सवाल किए, और फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी। यह भी पढ़े: Maharashtra News: SC ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, कहा- कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोगों को उन्हें अपनाने की जरूरत नहीं

बता दें कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को अकेला देख ऑटो के भीतर ही उसके साथ अश्लील बातें और छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। शुरूआत में लड़की को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था, लेकिन बाद में वो आरोपी के गंदे इरादे समझ गई। उसे समझ में आ गया कि उसके साथ कुछ गलत हो सकता है। जिसके बाद उसने औरंगाबाद के सिल्ली खाना परिसर में चलते हुए ऑटो से छलांग लगा दी।

सीसीटीवी से हुई ऑटो की पहचान: बता दें कि क्रांति चौक पुलिस ने ऑटो और आरोपी ड्राइवर का पता लगाने के लिए इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उस में ऑटो का नंबर पता चल गया। बाद में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर सैयद अकबर सैयद हामिद को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने स्टूडेंट्स और महिलाओं से अनुरोध किया है कि वह जब भी ऑटो में बैठे उस समय अपने मोबाइल में ऑटो का फोटो खींच ले ताकि कोई भी होने वाली घटना से बच सकें। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले एक महिला के साथ इसी प्रकार का छेड़छाड़ हुई थी जिसके बाद उस महिला ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी थी।