14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: महाराष्ट्र में 21 लाख से अधिक राशन कार्ड हुए रद्द, नहीं मिलेगा सरकारी अनाज

केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि पूरे देश में साल 2017 से 2021 तक पांच साल के दौरान जाली, डुप्लीकेट और अपात्र करीब 2 करोड़ 41 लाख राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। महाराष्ट्र राज्‍य में 21.03 लाख राशन कार्ड कैंसल क‍िए गए।

2 min read
Google source verification
ration_card.jpg

Ration Card

भारत में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प‍िछले द‍िनों में सरकार ने राशन कार्ड धारकों के ख‍िलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ढाई करोड़ राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। इस बारे में सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है। राज्यसभा में प‍िछले द‍िनों बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्‍न के जवाब में ग्रामीण विकास और उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने यह बड़ी जानकारी सांझा की है।

केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि भारत में साल 2017 से 2021 तक पांच साल के दौरान जाली, डुप्लीकेट और अपात्र करीब 2 करोड़ 41 लाख राशन कार्ड रद्द किए गए हैं. उन्‍होंने यह भी बताया क‍ि सिर्फ बिहार में ही 7.10 लाख राशन कार्ड रद्द हुए हैं। इस लिस्ट में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। यूपी में सबसे ज्‍यादा 1.42 करोड़ राशन कार्ड को रद्द क‍िया गया है। इसके बाद इस लिस्ट में महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में 21.03 लाख राशन कार्ड कैंसल क‍िए गए है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: प्याज की दरों में आई गिरावट से किसान परेशान, राज्य सरकार ने केंद्र से की ये अपील

बता दें कि इस बार फ‍िर से सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नेशनल फूड स‍िक्‍योर‍िटी एक्‍ट (एनएफएसए) के तहत राशन कार्ड का फायदा लेने वाले 70 लाख कार्ड धारकों को संद‍िग्‍धों की लिस्ट में रखा गया है। केंद्र सरकार की ओर से यह डाटा ग्राउंड वेर‍िफ‍िकेशन के ल‍िए राज्‍यों के पास भेजा गया है। सत्यापन में इस बात का पता लगाया जाएगा क‍ि ज‍िनका नाम लिस्ट में शामि‍ल क‍िया गया है वे एनएफएसए के तहत राशन पाने के ल‍िए योग्य हैं या नहीं।

इस मामले में फूड सेक्रेटरी सुधांशु पांडे के मुताबिक, अगर 70 लाख में से आधे भी न‍ियमानुसार सही नहीं पाए गए तो उनकी जगह रद्द करके नए पात्रों को मौका द‍िया जाएगा। राशन कार्ड रद्द होने के बाद उनकी जगह नए पात्रों के नाम शामिल किए जाते हैं।