
Cabinet Minister Nitin Gadkari
महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। औरंगाबाद के दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए बयान ने नया विवाद पैदा कर दिया है। आलम यह है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान की वजह से पूरे महाराष्ट्र में उनके खिलाफ आंदोलन हो रहे हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जिक्र करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में यह बयान दिया। इन सभी विवादों पर नितिन गडकरी ने बड़ी ही बेबाक प्रतिक्रिया दी है।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक वीडियो के माध्यम से जवाब दिया है कि हम अपने माता-पिता से ज्यादा छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति वफादारी रखते हैं। इस वीडियो को नितिन गडकरी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सांझा किया गया है। इस ट्वीट में नितिन गडकरी ने अपने एक भाषण का वीडियो ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान दिया है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में नितिन गडकरी छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़े: Maharashtra News: हिंगोली में लव जिहाद! आरोपी शख्स ने प्रेमिका पर धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव; केस हुआ दर्ज
बता दें कि इस वीडियो में नितिन गडकरी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे भगवान हैं! हम अपने माता-पिता की तुलना में छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अधिक निष्ठा रखते हैं। क्योंकि उनका जीवन हमारा आदर्श है।
महाराष्ट्र में एक यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने हीरो हो गए हैं। उनकी जगह पर शरद पवार और नितिन गडकरी को महाराष्ट्र का नया हीरो मान लेना चाहिए। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि मुझे ऐसा लगता है कि यदि कोई आपसे कहे कि आपका पसंदीदा हीरो कौन है? आपका फेवरेट आइकन कौन है? तो बाहर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यहीं महाराष्ट्र में ही आपको मिल जाएंगे। शिवाजी महाराज तो पुराने युग की बात है, मैं नए युग की बात कर रहा हूं। यहीं मिल जाएंगे, डॉ आंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक... ये नितिन गडकरी तो आपको यहीं मिल जाएंगे।
Published on:
21 Nov 2022 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
