15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: सावधान! पिस्ता के नाम पर बेचीं जा रही मूंगफली, नागपुर पुलिस की रेड में सच से उठा पर्दा

Maharashtra Nagpur News: नागपुर में कुछ मिलावटखोरों ने पिस्ता के नाम पर 70 रुपये किलो की मूंगफली को 1100 रुपये किलो में बेचना शुरू कर दिया है। नागपुर पुलिस के विशेष दस्ते को गोपनीय सूचना मिली कि नागपुर के मशहूर गणेशपेठ इलाके में ट्रक में नकली पिस्ता ले जाया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 16, 2022

Fake Pistachios Seized in Nagpur in Maharashtra

महाराष्ट्र के नागपुर में नकली पिस्ता ज़ब्त

Fake Pistachios Seized in Nagpur: यह बात हम सब जानते है कि ड्राई फ्रूट्स में शामिल पिस्ता (Pistachios) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर की कई समस्याओं से निजात मिलती हैं। जाहिर है, पिस्ता अन्य सूखे मेवों की तुलना में काफी महंगा है। अगर आप भी सर्दियों में सूखे मेवे खासकर पिस्ता (Benefits of Pistachio) खाकर खुद को सेहतमंद रखने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए... क्योंकि कुछ मुनाफाखोर बाजार में मूंगफली में खतरनाक रंग मिलाकर उसे पिस्ता के नाम पर बेच रहे है। सूखे मेवों के इस काले कारोबार का खुलासा महाराष्ट्र के नागपुर जिले में हुआ है।

हाल ही में नागपुर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में नकली पिस्ता के कारोबार का खुलासा हुआ है। पिस्ता का गाढ़ा रंग देखकर हर कोई इसे खाना चाहता है। यह दिखने में जितना आकर्षक है, इसकी कीमत भी उतनी ही अधिक है। लेकिन वर्तमान में कई जगहों पर पिस्ता के रूप में मूंगफली के दाने को रंग लगाकर बेचा जा रहा हैं। कुछ मिलावटखोर मूंगफली पर खतरनाक रंग डालकर बाजार में पिस्ता बताकर बेच रहे हैं। यह भी पढ़े-Maharashtra: ‘ब्राह्मण बुद्धिजीवी होते हैं, काम की मार्केटिंग नहीं करते’, डिप्टी CM की पत्नी अमृता फडणवीस ने कही बड़ी बात

नागपुर में कुछ मिलावटखोरों ने पिस्ता के नाम पर 70 रुपये किलो की मूंगफली को 1100 रुपये किलो में बेचना शुरू कर दिया है। नागपुर पुलिस के विशेष दस्ते को गोपनीय सूचना मिली कि नागपुर के मशहूर गणेशपेठ इलाके में ट्रक में नकली पिस्ता ले जाया जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक के पहुंचते ही उसे रोक लिया और उसकी जांच की।

पुलिस को तीन बोरियों में नकली पिस्ता मिला। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जब उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिए। चालक की सूचना के आधार पर पुलिस ने गोलीबार एरिया में छापेमारी की. वहां पुलिस ने नकली पिस्ता की फैक्ट्री पकड़ी। हैरानी की बात यह है कि फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर सड़ी मूंगफली की प्रोसेसिंग कर नकली पिस्ता तैयार किया जा रहा था।

एक खास मशीन से मूंगफली को पिस्ते के रूप में काटा जा रहा था। इसके बाद कटी हुई मूंगफली को खतरनाक केमिकल से हरा रंग देकर सुखाया जा रहे था। नागपुर पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि इस नकली पिस्ता की कहां-कहां सप्लाई हो रही थी।