9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अकोला में 5 दिन में 30 कुत्तों को खाने में दिया जहर, अब तक 24 की हुई मौत

महाराष्ट्र अकोला जिले में आवारा कुत्तों को मारा जा रहा है। अब तक 24 कुत्तों को जहर देकर मार दिया गया है। 6 कुत्तों का एनिमल्स रेस्क्यू टीम इलाज कर रही हैं। इसके साथ ही ऐसे कुत्तों की तलाश कर रही जिन्हें जहर देकर मरने के लिए छोड़ दिया गया है। एनिमल्स रेस्क्यू टीम ने दो पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज कराया है।

2 min read
Google source verification
stray_dog.jpg

Stray Dog

महाराष्ट्र के अकोला (Akola) में पिछले पांच दिन में करीब 30 आवारा कुत्तों को खाने में जहर दिया गया है। जहर खाने की वजह से 30 में से 24 कुत्तों की मौत हो गई है। बचे 6 श्वानों का इलाज किया जा रहा है। उनमें से भी कुछ की हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर है। इस घटना की दो पुलिस स्टेशनमें रिपोर्ट एनिमल सामाजिक संस्था की तरफ से दर्ज कराई गई है। इस घटना के बारे पुलिस भी पता लगा रही है कि कौन है जो कुत्तों को जहर देकर मार रहा है।

इन आवारा कुत्तों को जहर देके मारने के मामले सामने आने के बाद से ही अकोला की एनिमल सामाजिक संस्था ऐसे श्वानों की तलाश कर उनका रेस्क्यू कर रही है, जिन्हें जहर दिया गया है या फिर जिनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। टीम अकोला की हर गली-मोहल्ले में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में कोरोना ने 90 प्रतिशत बच्चों से छीना पिता का साया, सबसे अधिक हुई पुरुषों की मौत

बता दें कि इस बारे में एनिमल सामाजिक संस्था की मेंबर काजल राउत ने बताया कि पिछले कई दिनों से आवारा कुत्तों को खाने में जहर मिलाकर मारा जा रहा है। हमें ऐसी कई शिकायत मिल चुकी हैं। पिछले तीन-चार दिनों में जहर देकर मारने की शिकायतों का अंबार लग गया हैं। शहर के कुछ इलाकों में अब तक तीस कुत्तों को जहर देने के मामले सामने आ चुके हैं।

काजल राउत ने आगे बताया कि इनमें से 24 कुत्तों की मौत हो चुकी है। उनको संस्था की ओर दफना दिया गया है। वहीं, हमारे सेंटर पर 6 कुत्तों का इलाज किया जा रहा है। उनमें से भी कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हमारी टीम अकोला में कुत्तों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

बता दें कि काजल राउत ने बताया कि आवारा कुत्तों को जहर देकर मारने के मामले में इंस्टिट्यूट की तरफ से दो पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के साथ हम भी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। एनिमल सामाजिक संस्था की काजल ने बताया कि हर कुत्ता इंसान को हानि नहीं पहुंचाता है। लेकिन लोगों के समझ में नहीं आता हैं और शायद इनको मार देना ही सही लगता है। जिसकी वजह से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। काजल की मांग है कि ऐसा करने वालों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।