16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: मुंबई से चोरी कर 4 करोड़ के सोने-चांदी को यवतमाल में बेचा, पुलिस ने मारा छापा; एक गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक चोरी के मामले को लेकर यवतमाल में छापा मारा है और एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। दरअसल यह एक्शन चोरी के सामान को खरीदने के शक में की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
arrested_1.jpg

Tamil nadu: Physical Education Teacher Arrested in Sexual Harassment case

Maharashtra News: देश के कई हिस्सों से चोरी के मामले रोजाना सामने आते रहते हैं। कई मामले तो ऐसे भी होते हैं जो नहीं सुलझते हैं। इसी बीच मुंबई पुलिस ने एक चोरी के मामले को लेकर यवतमाल में छापा मारा है। यह पूरा मामला चार करोड़ रुपये के सोने-चांदी की चोरी से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है।

ज्ञात हो कि मुंबई पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने के संदेह में यह एक्शन लिया है। पुलिस के इस कार्रवाई से यवतमाल के सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया है। दरअसल मुंबई पुलिस सीधे यवतमाल गई और सोने की दो दुकानों पर छापा मारा है। इस दौरान पुलिस को एक दुकान पर मिले सोने को लेकर संदेह हुआ है। जिसके बाद उस व्यापारी को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें-Mumbai: ATS को सौंपी गई पनवेल हेरोइन बरामदगी की जांच, पंजाब पुलिस की मदद से पकड़ी गई थी 362 करोड़ की ड्रग्स

गौर हो कि इस पूरे मामले में शिकायत सर्राफा कारोबारी के रिश्तेदार ने ही दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने पहले मामला दर्ज किया और जांच के मद्देनजर सीधे यवतमाल पहुंची और दुकानों की तलाशी ली। यह पूरा मामला चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी का नाम गजानन अग्रवाल (38) बताया जा रहा है। जो कि राजस्थान का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि यह आरोपी पहले यवतमाल में ही रहता था। इसी के चलते सोने का चुराया हुआ सामान वह बेचने यही आया था। मुंबई के लोकमान्य तिलक थाने ने आरोपी के रिश्तेदार जो कि एक सराफा व्यापारी है उसकी शिकायत के बाद यह केस दर्ज किया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 409 के तहत मामला दर्ज किया था।