16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: किसानों को श्रद्धांजलि दे रहे थे राहुल गांधी, अनजान लोग फोड़ने लगे पटाखे; वीडियो हुआ वायरल

महाराष्ट्र के बुलढाणा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी किसानों के लिए कांग्रेस द्वारा आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा में शामिल थे। इसी बीच कुछ लोगों ने आतिशबाजी कर दी। अचानक आतिशबाजी होते देख राहुल गांधी भी आसमान में टकटकी लगाकर देखने लगे। राहुल इससे नाराज हो गए।

2 min read
Google source verification
rahul_gandhi_bharat_jodo_yatra.jpg

Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' पर महाराष्ट्र दौरे पर हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र में आखिरी दिन रहा। राहुल गांधी ने हाल के समय में साउथ भारत के केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक जैसे राज्यों में 'भारत जोड़ो यात्रा' की। साउथ भारत के राज्यों से होते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र पहुंच गई है। महाराष्ट्र में राहुल गांधी वीर सावरकर पर दिए गए विवादित बयानों से तो सुर्खियों में हैं ही। इसी बीच एक वायरल वीडियो की वजह से भी वे सुर्खियों में आ गए हैं।

शनिवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगाव तालुका के भास्तान गांव में राहुल गांधी की एक सभा हुई। इस सभा में किसान आंदोलन में मारे गए 735 किसानों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी, तभी एक ऐसी घटना घटी जो नहीं होनी चाहिए थी। श्रद्धांजलि दिए जाते समय सभा स्थल के पास अनजान लोगों द्वारा आतिशबाजियां की गई। इससे राहुल गांधी काफी नाराज हो गए। इसके बाद राहुल गांधी ने पास ही मौजूद पुलिसकर्मियों से पटाखे फोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़े: Maharashtra News: MVA छोड़ सकते है ऊद्धव ठाकरे, वीर सावरकर पर राहुल गांधी के दिए बयानों से खफा

बता दें कि वहां अजीब सा माहौल पैदा हो गय था। सभा स्थल पर एक ओर कांग्रेसी नेता किसानों को श्रद्धांजलि दे रहे थे तो दूसरी तरफ अचानक आसमान में आतिशबाजियां दिखाई देने लगीं और जोर-जोर से पटाखे फूटने की आवाजें सुनाई देने लगी। राहुल गांधी आसमान की ओर टकटकी लगाकर देख रहे थे। राहुल गांधी नाराज होते हुए पुलिसकर्मियों से इसे फौरन रोकने की मांग की। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि हम आज 735 शहोदों को श्रद्धांजलि दे रहे थे। यह जिसने भी किया है उसने भारत के हर किसान और उनके परिवार का अपमान किया है।

किसान कानून कैंसिल किए जाने के बाद दिल्ली के किसान आंदोलन में जिन किसानों की मौत हुई उन किसानों की याद में श्रद्धांजलि दी जा रही थी। उसी समय वहां अचानक पटाखे फूटने लगे। कार्यक्रम को राहुल गांधी ने बीच में रोक दिया। राहुल गांधी का आरोप है कि यह सब जान बूझ कर किया गया। राहुल गांधी सहित कार्यक्रम के आयोजकों ने भी जिस भी अनजान शख्स द्वारा ऐसा किया गया, उसकी निंदा की गई।

बीजेपी ने कांग्रेस को ही ठहराया जिम्मेदार: बता दें कि इस मामले पर बीजेपी नेता आकाश फुंडकर ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रोग्राम रखा था लेकिन उन्हीं में से कुछ लोगों ने पटाखे फोड़े। उन्हें शर्म आनी चाहिए। वहां केवल कांग्रेस के कार्यकर्त्ता थे।