17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: मॉनसून की वजह से अब तक करीब 343 लोगों की हुई मौत, इस जिले में हुई सबसे ज्यादा मौतें

महाराष्ट्र में इस साल मानसून में अब तक करीब 343 लोगों की मौत हो गई हैं। राहत और पुनर्वास विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर मौतें बाढ़ की वजह से हुई हैं, उसके बाद बिजली गिरने से हुई है। सबसे ज्यादा मौतें विदर्भ में हुई हैं। वहीं कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में सबसे कम मौतें दर्ज की गई हैं।

2 min read
Google source verification
body.jpg

Body

इस साल महाराष्ट्र में मानसून ने कहर ढाया हैं। मॉनसून की वजह से राज्य में अब तक करीब 343 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें से लगभग 20 फीसदी लोगों की मौत आसमानी बिजली गिरने की वजह से हुई है। मध्य और उत्तरी महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में बिजली गिरने के मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा मौतें विदर्भ में हुई हैं। विदर्भ के 11 जिलों में 192 लोगों की मौत हुई हैं, जिसमें से नागपुर में सबसे ज्यादा 35 लोगों की जान गई हैं। मराठवाड़ा के आठ जिलों में 61 मौतें, जबकि उत्तरी महाराष्ट्र में 41 लोगों की मौत हुई है।

वहीं कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में सबसे कम मौतें हुई हैं। राहत एवं पुनर्वास विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, ज्यादातर मौतें बाढ़ या बिजली गिरने की वजह से हुई हैं। बिजली गिरने करीब 70 लोगों की मौत हुई है, इनमें से सबसे ज्यादा मामले मराठावाड़ा, विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र से हैं। लोगों के बीज जागरूकता फैलाकर और कुछ जरूरी कदम उठाकर बिजली गिरने से हुई मौतों के आंकड़े में कमी लाई जा सकती थी। यह भी पढ़ें: Mumbai News: सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम दिलाने का किया वादा, युवती से ठग लिए लाखों रुपए

बता दें कि अधिकारी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने पिछले तीन सालों में गढ़चिरौली, पुणे और चंद्रपुर जिलों में 4500 अरेस्टर लगाए हैं। इन तीनों जिलों में बिजली गिरने की संभावना मध्य महाराष्ट्र की तुलना में बहुत कम होती है। जो अरेस्टर लगाए गए हैं वह अच्छी गुणवत्ता के नहीं हैं और 70 मीटर के दायरे को कवर करते हैं। इन्हें लगाने से शायद कोई फायदालाभ नहीं मिलेगा।

अधिकारी ने बताया कि नार्थ महाराष्ट्र में जलगांव, नंदुरबार, धुले, मराठवाड़ा में लातूर, बीड़, नांदेड़, हिंगोली, उस्मानाबाद और विदर्भ में वाशिम, अमरावती, चंद्रपुर में बिजली गिरने की संभावना ज्यादा रहती है। लाइटिंग अरेस्टर एक ऐसी उपकरण होती है जो बिजली से होने वाले संभावित क्षति के खिलाफ काम करती है। वहीं, आज महाराष्ट्र के ज्यादातर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मुंबई में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना बहुत कम है।

5800 से अधिक जानवरों की भी गई जान: बता दें कि इस मानसून में इंसानों के अलावा जानवरों पर भी कहर टूटा है। महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से अब तक करीब 5860 जानवरों की मौत हुई है। इसके अलवा बाढ़ से लगभग 14.50 लाख हेक्टेयर फसल भी खराब हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने बारिश से प्रभावित 36 लाख किसानों को मुआवजा देने के लिए करीब 4500 करोड़ रुपये जारी किए हैं।