
Crime
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से जादू टोना और काला जादू करने का मामला का सामने आया है। ठाणे पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये घटना ठाणे के के मुरबाड कस्बे मका है। इस ऑपरेशन के दौरान एक शख्स मौके से भागने में कामयाब रहा। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुरबाड कस्बे में जादू टोना और काला जादू करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले मुरबाड के टोकवाडे थाने के निरीक्षक सतोष दराडे ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि रविवार रात सोगांव में कुछ लोग काला जादू और टोना कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने एक ऑपरेशन किया और दो फर्जी साधुओं और दो महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य शख्स रात में मौके से भागने में कामयाब रहा। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: गैर हिंदुओं को गरबा कार्यक्रम में न मिले एंट्री, नागपुर में VHP ने शिंदे सरकार से की अपील
बता दें कि सतोष दराडे ने आगे बताया कि पुलिस ने 26 और 19 साल की दो लड़कियों को भी बचाया, जो इस रस्म में भाग लेने जा रही थीं। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में अलग-अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इससे पहले साल 2009 में इसी तरह के एक मामले में कुछ बाबाओं को गिरफ्तार किया गया था।
ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया था। कुछ दिनों पहले नागपुर में 5 साल की एक बच्ची के माता-पिता ने बुरी शक्तियों को भगाने के लिए बच्ची पर काला जादू करते हुए उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुभाष नगर निवासी चिमने यूट्यूब पर एक स्थानीय समाचार चैनल चलाता है। वह पिछले महीने गुरु पूर्णिमा पर अपनी वाइफ और 5 और 16 साल की दो बेटियों के साथ तकलघाट इलाके में एक दरगाह गया था। तब से शख्स को अपनी छोटी बेटी के व्यवहार में कुछ बदलाव लग रहा था।
Published on:
26 Sept 2022 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
