Maharashtra News: उद्धव ठाकरे को लग सकता हैं बड़ा झटका, इरफान सैयद समेत ये दिग्गज होंगे शिंदे खेमे में शामिल
मुंबईPublished: Nov 13, 2022 02:13:06 pm
महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी हैं। इस बीच उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगाने वाला हैं। शिवसेना के भारतीय कामगार सेना के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष इरफान सैयद हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आज शिंदे गुट में शामिल होंगे।


Irfan Syed And Eknath Shinde
महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी हैं। राज्य के बदलते सियासी घटनाक्रम में आज फिर से उद्धव ठाकरे को एक बड़ा झटका लगने वाला है। शिवसेना के भारतीय कामगार सेना के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष इरफान सैयद हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आज शिंदे खेमे में शामिल होंगे। इरफान सैयद ठाणे के आनंद दिघे के तेम्बी नाका में सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। इसके साथ ही यह कयास लगाया जा रहा है कि इरफान सैयद को शिंदे गुट में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।