
Uddhav Thackeray And Rutuja Latke
मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी ने जीत का परचम फहराया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट से ऋतुजा लटके भारी अंतर से से विजयी हुई है। ऋतुजा लटके की एकतरफा जीत पर उद्धव ठाकरे गदगद हैं। इस चुनाव में जीत पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की है। उद्धव ठाकरे ने इशारों में बीजेपी पर निशाना साधा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि लड़ाई की शुरुआत इस बाय-इलेक्शन में जीत से हुई है। इसीलिए भविष्य के लड़ाई की चिंता अब नहीं है। हमने एकता से ये लड़ाई लड़ी है। हमारा पूरा भरोसा है कि हम आगे भी आने वाले चुनाव में जीत हासिल करेंगे।
उद्धव ठाकरे ने नोटा के दूसरे नंबर पर आने पर इशारों में बीजेपी पर हमला बोला हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि नोटा के पीछे कौन है- ये सब जानते हैं। बीजेपी ने क्या किया, मुझे इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी हैं। सभी मतदाताओं का मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह भी पढ़े: Andheri Bypoll Result: अंधेरी पूर्व उपचुनाव में जीत से गदगद हुए उद्धव ठाकरे, विरोधियों को दिया ये बड़ा संदेश
बता दें कि 6 नवंबर को आए परिणाम में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की कैंडिडेट ऋतुजा लटके ने मुंबई की अंधेरी (ईस्ट) विधानसभा सीट पर उपचुनाव में एकतरफा जीत दर्ज की है। ऋतुजा लटके को 66,530 वोट मिले, उसके बाद दूसरे नंबर पर नोटा को 12806 मत मिला। इस सीट पर कुल 86,570 वोट डाले गए थे। इस सीट पर ऋतुजा लटके के अलावा 6 निर्दलीय कैंडिट भी चुनावी मैदान में उतरे थे। NOTA मतदाताओं को इलेक्शन में किसी भी कैंडिडेट के पक्ष में मतदान ना करने का विकल्प देता है।
ये केवल एक लड़ाई की शुरुआत है: अंधेरी पूर्व उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद ऋतुजा लटके ने मातोश्री जाकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। उसके बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि ये केवल एक लड़ाई की शुरुआत है। पार्टी का चिन्ह महत्वपूर्ण है, लेकिन लोग चरित्र की भी तलाश करते हैं। बता दें कि उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे में तब आमने-सामने आए थे, जब शिंदे कुछ बागी विधायकों को लेकर गुवहाटी चले गए थे। इसके बाद बीजेपी के साथ मिलकर शिंदे ने सरकार बनाई थी और वे सूबे के सीएम बने।
उसके बाद से ही उद्धव गुट और शिंदे गुट में असली शिवसेना को लेकर घमासान मच गई। उद्धव ठाकरे ने कहा कि उपचुनाव के रिजल्ट बताते हैं कि लोग हमारा सपोर्ट करते हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना का नाम और पार्टी का चुनाव चिन्ह (धनुष-बाण) इस चुनाव से पहले फ्रीज कर दिया गया था। उपचुनाव में नोटा के पक्ष में डाले गए 12 हजार से अधिक वोटों के बारे में उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर हमारे विरोधी चुनाव मैदान में होते, तो उनके कैंडिडेट को उतने ही नोटा वोट मिलते।
गौरतलब हो कि इस साल मई में शिवसेना विधायक और ऋतुजा लटके के पति रमेश लटके का निधन हो गया था, जिसके बाद ये सीट खाली हो गई थी। शिवसेना के रमेश लटके दो बार अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट से विधायक रहे। वहीं, बीजेपी द्वारा उपचुनाव से अपने उम्मीदवार मुर्जी पटेल का नाम वापस लेने के बाद रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके के आसानी से जीतने की पूरी उम्मीद थी।
Updated on:
07 Nov 2022 11:15 am
Published on:
07 Nov 2022 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
